उदयपुर दर्जी हत्या कांड पर क्या बोले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान? चारों तरह हो रही है कमेंट की चर्चा

By रेनू तिवारी | Jun 29, 2022

उदयपुर में एक दर्जी के दो व्यक्तियों द्वारा सिर काट दिए जाने की खबर से पूरे भारत में हड़कंप मच गया। कन्हैया लाल नाम के दर्जी ने बीजेपी नेता नुपुर शर्मा के बयान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसके बाद दो मुसलमान युवक उसकी दुकान में घुस गए और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस भयानक घटना से देश स्तब्ध है। आम इंसान से लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां इस वारदात की निंदा कर रहे हैं। इस मामले पर अब पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इरफान खान ने इस घटना को मानवता की हत्या कहा हैं। कड़े शब्दों में घटना की निंदा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या हैं PM मोदी के UAE दौरे के मायने, कैसे बन गए दोनों देश एक-दूसरे के खास?

पुलिस ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान रियाज अख्तर और घोस मोहम्मद के रूप में हुई है। उन्होंने टेलर कन्हैया लाल का सिर कलम करने की शेखी बघारते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को भी धमकी दी थी। घटना के बाद राजस्थान सरकार ने अगले एक महीने के लिए सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया।

दर्जी की हत्या के बाद इलाके के स्थानीय बाजार बंद कर दिए गए क्योंकि स्थानीय व्यापारी पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बाहर आ गए। यह भी बताया गया है कि पीड़ित कन्हैया लाल के आश्रितों को UIT में प्लेसमेंट सेवा के माध्यम से भर्ती का आश्वासन दिया गया है। उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट के अनुसार सरकार उन्हें 5 लाख रुपये का मुआवजा भी देगी।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह