गांधी और गोडसे को लेकर पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने ऐसा क्या कहा? भड़क गए जयराम रमेश

By अभिनय आकाश | Mar 26, 2024

कांग्रेस ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय की उनकी कथित टिप्पणी कि वह गांधी और गोडसे के बीच चयन नहीं कर सकते की आलोचना की है और मांग की है कि भाजपा से लोकसभा चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी वापस ले ली जाए। एक बंगाली चैनल से बात करते हुए गंगोपाध्याय ने कहा था कि वह (महात्मा) गांधी और (नाटूराम) गोडसे के बीच चयन नहीं कर सकते और उन्होंने कहा कि वह गोडसे के कार्यों के पीछे के तर्क को समझने के लिए मजबूर महसूस करते हैं। कानूनी पेशे से जुड़े व्यक्ति के रूप मे, मुझे कहानी के दूसरे पक्ष को समझने की कोशिश करनी चाहिए। मुझे उनके (नाथूराम गोडसे) लेखन को पढ़ना चाहिए और समझना चाहिए कि किस वजह से उन्हें महात्मा गांधी की हत्या करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: जज की राजनीति में एंट्री ममता के लिए क्यों है चुनौती? क्या सच में बीजेपी ने बंगाल में मार ली बड़ी बाजी

उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया गया, तब तक, मैं गांधी और गोडसे के बीच चयन नहीं कर सकता। गंगोपाध्याय की टिप्पणी पर  कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने  एक्स पर लिखा कि यह दयनीय से भी बदतर है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश, जिन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया। वे कहते हैं कि वह गांधी और गोडसे के बीच चयन नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें: पंजाब को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली जीत का स्वाद चखा, कोहली-कार्तिक ने खेली तूफानी पारी

 

गंगोपाध्याय हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे, उन 19 उम्मीदवारों में शामिल थे जिनके नामों की घोषणा भाजपा ने पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए रविवार को की थी। जबकि गंगोपाध्याय ने महात्मा गांधी की हत्या की निंदा की, उन्होंने "ऐतिहासिक घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। 


प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर