नीचे बैठकर...अमेरिका से रिश्ते पर क्या बोले मोदी? ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर शेयर कर दिया पूरा पॉडकास्ट

By अभिनय आकाश | Mar 17, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मार्च को अमेरिकन एआई रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन के साथ 3 घंटे का पॉडकास्ट (इंटरव्यू) रिलीज किया। जो इन दिनों भारत ही नहीं पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संग अपनी कैमेस्ट्री का भी जिक्र किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लेक्स फ्रिडमैन के साथ मोदी के तीन घंटे लंबे पॉडकास्ट को साझा किया है। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जिन्होंने हमेशा पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त माना है। उन्होंने अब अपनी दोस्ती को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय प्रधान मंत्री के तीन घंटे लंबे पॉडकास्ट को यूएस-आधारित पॉडकास्टर और एआई शोधकर्ता लेक्स फ्रिडमैन के साथ शेयर किया है। ट्रंप ने पोस्ट में कुछ लिखा तो नहीं है। लेकिन सोमवार को सुबह 11:20 बजे (IST) अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लेक्स फ्रिडमैन के साथ पीएम मोदी के पॉडकास्ट का लिंक शेयर किया। इस पोस्ट को 343 से ज़्यादा लोगों ने रीशेयर किया है और 11,000 से ज़्यादा लाइक मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: मैं नहीं चाहता पीएम मोदी और अन्य वैश्विक नेता राजधानी में गड्ढे देखें, ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी को साफ करने का दिया आदेश

पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने ट्रंप से कहा कि वो लोग नमस्ते करके आ जाते हैं। एक पल का भी विलंब किए बिना वो मेरे साथ भीड़ में चल पड़े। अमेरिका का पूरा सुरक्षा तंत्र सकते में आ गया। मेरे लिए टच कर गया कि इस व्यक्ति में हिम्मत है। ये डीसीजन खुद लेते हैं और दूसरा मोदी पर उन्हें भरोसा है कि मोदी ले जा रहा है तो चलिए चलते हैं। ये आपसी विश्वास का भाव।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जब ट्रंप पर गोली चली, तो मुझे एक ही ट्रंप नजर आए। स्टेडियम में मेरा हाथ पकड़कर चलने वाले ट्रंप और गोली लगने के बाद भी अमेरिका के लिए जीने वाले ट्रंप। पीएम मोदी ने कहा कि मैं 'भारत फर्स्ट' वाला हूं और ट्रंप 'अमेरिका फर्स्ट' वाले हैं। तो हमारी जोड़ी बराबर जम जाती है। ट्रंप की ये बातें अपील करने वाली हैं।

प्रमुख खबरें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी प्रवास के आख़िरी दिन जनसंवाद से युवाओं तक सशक्त जुड़ाव

America दबाव बनाने से बाज नहीं आ रहा, Iran को Donald Trump के बयानों पर पलटवार करने में मजा आ रहा

Delhi Riots 2020: केस साबित करने में नाकाम अभियोजन, Court ने सभी 12 आरोपियों को किया बरी

विवादों से जूझने के बाद आई गुड न्यूज, Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan इस दिन होगी रिलीज