मुस्लिमों को बचाने निकली ग्रेटा को नेतन्याहू ने कैद में क्या दिखाया? ऐसा रहा रिहाई के बाद का रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2025

स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और उनके साथ 11 अन्य को लेकर जा रही नाव मैडलीन को इजरायल डिफेंस फोर्स यानी आईडीएफ ने रोक दिया था। हालांकि गाजा को मानवीय मदद ले जा रहे जहाज 'मैडलीन' को जब्त करने के बाद अब पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को निर्वासित कर दिया। थनबर्ग फ्रांस पहुंचकर स्वीडन रवाना हो गईं। उन्होंने गाजा के लोगों के हालात को कहीं ज्यादा भयावह कहा। इजरायल ने अपनी संप्रभुता का हवाला देते हुए मैडलीन में सवार सभी 12 लोगों को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा हैकि इन सभी को 7 अक्टूबर के हमास के हमले का वीडियो दिखाया गया। जिसके जरिए इजरायली सेना ने जहाज में सवार लोगों को बताया कि आप जिनका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने किस तरह इजरायल में धमाके किए थे। 

इसे भी पढ़ें: Israel ने सुरंग से बरामद की अपने सबसे बड़े दुश्मन की लाश, जिंदा दफन हुआ था हमास का खूंखार कमांडर

इजराइल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इजराइली नौसेना के साथ इस जहाज को सोमवार शाम इजराइल के बंदरगाह अशदोद लाया गया। थनबर्ग और अन्य कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले कानूनी अधिकार समूह अदाला ने कहा कि थनबर्ग, दो अन्य कार्यकर्ता और एक पत्रकार निर्वासन एवं इजराइल छोड़ने के लिए सहमत हो गए हैं। इसने बताया कि अन्य कार्यकर्ताओं ने निर्वासन से इनकार कर दिया, उन्हें हिरासत में रखा जा रहा है और उनके मामले की सुनवाई इजराइली प्राधिकारी करेंगे। यूरोपीय संसद की फ्रांसीसी सदस्य रीमा हसन भी जहाज पर मौजूद कार्यकर्ताओं में शामिल थीं। 

प्रमुख खबरें

पहले Ram Mandir विरोध, अब चंदे पर सवाल! Yogi ने SP के दोहरे रवैये पर बोला हमला

Box Office Collection | Spider-Man: Brand New Day ने 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, The Odyssey का प्रदर्शन रहा स्थिर

Tom Holland की ‘स्पाइडर-मैन’ फिल्म ने भारत में कमाए 300 करोड़ रुपये से अधिक

AITA चुनावों पर Delhi High Court का बड़ा फैसला, पुनर्विचार याचिका खारिज