'हमारी सरकार के दोबारा आने की गारंटी नहीं, लेकिन...', नितिन गडकरी ने ऐसा क्या कहा, जो सभी हंस पड़े

By अंकित सिंह | Sep 23, 2024

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने कैबिनेट सहयोगी रामदास अठावले को कई सरकारों में अपने कैबिनेट स्थान पर बने रहने की क्षमता को लेकर मजाक किया। महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि हमें चौथी बार सरकार बनाने की गारंटी नहीं है। लेकिन अगर कोई सरकार आई तो रामदास अठावले का दोबारा मंत्री बनना तय है। उन्होंने कहा कि सरकार में चाहे कोई भी हो रामदास अठावले का मंत्री पद पक्का है। अठावले मंच पर उपस्थित थे, जिसके बाद गडकरी ने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: नहीं की सड़क की देखदेख, तो Nitin Gadkari ने ठेकेदारों को दी चेतावनी, System से होंगे बाहर

अठावले की पार्टी महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरपीआई-ए ने 18 संभावित सीटों की एक सूची बनाई है, जिसे वह कुछ दिनों में महायुति सहयोगियों के साथ साझा करेगी और सीट-बंटवारे समझौते में उसे कम से कम 10 से 12 सीटें मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी को अपने कोटे से चार-चार सीटें उनकी पार्टी के लिए देनी चाहिए.। इस सप्ताह की शुरुआत में पालघर में, अठावले ने दावा किया कि महायुति सरकार में अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के शामिल होने के कारण, आरपीआई (ए) को वादे के बावजूद राज्य में कोई मंत्री पद नहीं मिला।

प्रमुख खबरें

MCD Illegal Building Sealing | सत्य निकेतन हादसे के बाद सख्त एक्शन! MCD ने 4 मंजिल से ऊंची अवैध इमारतों को सील करने का दिया आदेश, लापरवाह अधिकारी होंगे बर्खास्त

Nepal में बाढ़ पीड़ितों के लिए Pakistan ने भेजी 100 टन राहत सामग्री

Amritsar Airport High Alert | अमृतसर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट! रनवे के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स का रूट बदला गया

Satya Niketan Building Collapse | दिल्ली में इमारत ढहने से छह लोगों की मौत, मलबे से 11 लोगों को निकाला गया