हामिद अंसारी को लेकर ऐसा क्या बोले पीएम मोदी? भड़क गई कांग्रेस, उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024

नरेंद्र मोदी सरकार और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बीच तनावपूर्ण संबंधों में एक और अध्याय जुड़ गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अंसारी के खिलाफ उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए राज्यसभा में प्रधानमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही की मांग की है। 8 जुलाई को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को लिखे अपने पत्र में रमेश ने कहा कि किसी भी पीएम ने कभी भी सदन के पीठासीन अधिकारी पर हमला नहीं किया जैसा मोदी ने किया। उपराष्ट्रपति के रूप में अंसारी राज्यसभा के सभापति थे।

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर रवाना, कांग्रेस का तंज, गैर-जैविक पीएम मॉस्को जा रहे जबकि राहुल गांधी असम और मणिपुर में हैं

कांग्रेस नेता ने मोदी द्वारा अंसारी को "निशाना" बनाने की अन्य घटनाओं का भी उल्लेख किया, जिसमें अगस्त 2017 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति के लिए उनका विदाई भाषण भी शामिल था। रमेश ने कहा कि किसी भी प्रधानमंत्री ने कभी भी लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष या राज्य के सभापति पर हमला नहीं किया है। जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने किया है। पीएम ने भारत के प्रधान मंत्री कार्यालय के लिए एक नया निम्न स्तर निर्धारित किया है।

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?