Russia ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर हिंदी में ये क्या बोल दिया, भावुक हो गए सभी!

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर मां को याद कर भावुक हो गए। पीएम मोदी ने कहा कि मां तो नहीं है लेकिन आज एक आदिवासी महिला ने खीर खिलाकर मुझे जन्मदिनका आशीर्वाद दिया। मां को याद कर पीएम मोदी तो भावुक हुए। लेकिन उनको सुनने वाले भी भावुक हो गए। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश विदेश से पीएम मोदी को बधाई देने वालों का तांता लगा है। इसी बीच रूस और ऑस्ट्रेलिया के बधाई संदेशों ने सभी को हैरान कर दिया है। रूस और ऑस्ट्रेलिया ने पीएम मोदी को हिंदी में बधाई दी है। भारत में तैनात रूसी राजदूत ने कहा है कि पीएम मोदी रूस के सच्चे दोस्त हैं। रूस और भारत की रणनीतिक साझेदारी के कट्टर समर्थक हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 74वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हैं। रूसी राजदूत ने प्रधानमंत्री मोदी को सफलता की मंगल कामनाएं देते हुए कहा कि पीएम मोदी स्वस्थ्य रहे और चिरंजीवि हों। 

इसे भी पढ़ें: QR कोड पर बवाल के बीच अमित शाह ने वक्फ बोर्ड को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, मुस्लिम भी हैरान

पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासियों की खुशी मुझे उनके लिए काम करने की ताकत देती है। ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना महिलाओं की आर्थिक सहायता का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, जिससे एक करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने योजना शुरू करने के बाद 10 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में धन अंतरण की शुरुआत की। 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला