Israel Iran Conflict । स्थिति को लेकर चिंतित हैं मोदी सरकार, रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में क्या बोले S Jaishankar?

By एकता | Apr 14, 2024

ईरान ने इजराइल के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। दरअसल, रविवार तड़के ईरान ने इजराइल पर हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक, ईरान ने इजराइल पर सैंकड़ों ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइल तथा क्रूज मिसाइल दागीं। हालाँकि, ईरान के हमले को इजराइल के डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया। लेकिन ईरान के हमले के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया है, जिसने भारत समेत अन्य देशों की चिंता बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना पर Eknath Shinde ने दी प्रतिक्रिया, बोले- उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं

विदेश मंत्री ने इंडिया टुडे से कहा, हम कुछ समय से वहां की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। यह 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के बाद से शुरू हुआ और अन्य क्षेत्रों में फैलता जा रहा है, जो कि बेहद चिंताजनक है। फिलहाल हमने लोगों को इजरायल और ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है।'

इसे भी पढ़ें: उनकी मंशा ठीक नहीं है... Rajasthan के जालोर में Priyanka Gandhi ने जनता से कहा- भाजपा की नीति और नियत को समझें और अपने विवेक से वोट दें

सुरक्षा और रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में जयशंकर ने कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो कदम उठाया जाएगा।' बता दें, रविवार को इजराइल में भारतीय दूतावास ने ईरान के हमलों के बाद अपने नागरिकों के लिए एक नया ‘‘महत्वपूर्ण परामर्श’’ जारी कर उन्हें शांतचित्त रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की सलाह दी।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज