Chhattisgarh Encounter । दो जवान शहीद, 31 नक्सली ढेर, बीजापुर एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा?

By एकता | Feb 09, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान में रविवार सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए और 31 नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में लाया गया। आईजी बस्तर ने बताया कि दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है। बीजापुर मुठभेड़ पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का बयान भी सामने आया है।

आईजी बस्तर ने क्या कहा?

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को पार्क के एक विशेष क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली और वे उस स्थान की ओर बढ़े। उन्होंने पुष्टि की कि मुठभेड़ में मारे गए जवान जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के थे।

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया, ‘जिला बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, दोनों खतरे से बाहर हैं। 2 जवान शहीद हो गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।'

इसे भी पढ़ें: सूत्रों का दावा, PM Narendra Modi के अमेरिका दौरे के बाद दिल्ली में होगा भाजपा सरकार का गठन

छत्तीसगढ़ के सीएम की प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा, 'हमारी सरकार को 13 महीने हुए हैं और 13 महीने में हमने नक्सलवाद के साथ बहुत मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी है। सुरक्षा के जवान बहुत साहस के साथ लड़े हैं। डबल इंजन की सरकार का लाभ भी हमें मिल रहा है। आज बीजापुर जिले में मुठभेड़ हुई है, जिसमें 31 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। यह DRG, STF और बस्तर फाइटर का संयुक्त ऑपरेशन था। हमारे 2 जवान शहीद हुए हैं, मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

इसे भी पढ़ें: क्या दिल्ली चुनाव में AAP की करारी हार के लिए Arvind Kejriwal जिम्मेदार हैं? पूर्व सहयोगियों ने पार्टी सुप्रीमो पर निशाना साधा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्या कहा?

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर मुठभेड़ पर कहा, 'बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में कई कैंपों से 650 से ज्यादा जवानों ने ऑपरेशन लॉन्च किया, कई दिनों तक ऑपरेशन चला, जिसके बाद आज 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। उनके पास से AK-47, INSAS, BGL लॉन्चर और बड़े हथियार बरामद हुए हैं, इस घटना में हमारे 2 जवान शहीद हो गए और 2 जवान घायल हुए हैं जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया है।'

प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota