जैसे ही ईरान ने ट्रंप को घेरा, 22 अरब देशों के विदेश मंत्री दौड़ पड़े

Iran
ANI
अभिनय आकाश । Jan 31 2026 3:12PM

इस्लामिक नाटो की चर्चा के बीच में भारत का यह बड़ा कदम बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच एक संभावित इस्लामिक नाटो या फिर कहें कि डिफेंस पैक्ट को लेकर चर्चाएं तेज है। सितंबर 2025 में सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट साइन हुआ था।

10 साल बाद भारत में कुछ ऐसा होने जा रहा है जिसने पाकिस्तान और बांग्लादेश के होश उड़ा दिए हैं। बॉर्डर हो या मुस्लिम देशों को बरगलाने की बात भारत हमेशा पाकिस्तान को मात देकर ही मानता है और एक बार फिर पूरी दुनिया ने भारत की ताकत देखी है। जब एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे 22 इस्लामिक देश एक साथ दिल्ली में अचानक आ रहे हैं। जिसने पूरी दुनिया में इस वक्त हलचल मचा दी है। दरअसल दुनिया भर के इस्लामिक देशों के नेताओं का जमावड़ा भारत की राजधानी दिल्ली में लगने जा रहा है। दुनिया भर के नेता शनिवार को यानी कि 31 जनवरी को एक साथ आएंगे। इस तरह की बैठक का आयोजन करीब 10 साल के बाद होने जा रहा है। इसकी अध्यक्षता भारत और यूएई करने वाले हैं। इस बैठक का उद्देश्य भारत और अरब देशों के बीच सहयोग को और भी ज्यादा मजबूत करना और साझेदारी को नई दिशा देना है। इस बैठक में 22 अरब देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: तेल के खेल में मोदी के आगे कोई नहीं टिक सकता, भारत-वेनेजुएला वार्ता के बाद दुनिया में मची हलचल

इस्लामिक नाटो की चर्चा के बीच में भारत का यह बड़ा कदम बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच एक संभावित इस्लामिक नाटो या फिर कहें कि डिफेंस पैक्ट को लेकर चर्चाएं तेज है। सितंबर 2025 में सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट साइन हुआ था। जिसमें एक देश पर हमला होने की स्थिति में उसे सभी पर हमला माना जाएगा। अब तुर्की भी इस गठजोड़ में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे मुस्लिम नाटो तक कहा गया जिसमें सऊदी का पैसा, पाकिस्तान की न्यूक्लियर ताकत और तुर्की की सेना का जिक्र किया गया। हालांकि जमीनी हकीकत देखें तो यह फिलहाल ज्यादा प्लानिंग और मीडिया हाइप ही नजर आ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Budget Day पर PM मोदी का पंजाब दौरा, गुरु रविदास को नमन और एयरपोर्ट का लोकार्पण

भारत ने इसी को देखते हुए एक बड़ा खेल किया है और जिसने पाकिस्तान का पूरा गेम पलट कर रख दिया है। बता दें कि दिल्ली की जो कूटनीति है वो इस समय केंद्र में बनी हुई है और इसी पर सभी की पूरी दुनिया की नजरें बनी हुई है। बता दें कि भारत ने जो किया है उसने पूरी तस्वीर को बदल कर रख दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार 30 से 31 जनवरी को अरब विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। जिसमें अरब लीग से जुड़े करीब 22 देशों के विदेश मंत्रियों का या उनके प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। बता दें कि जब पश्चिम एशिया इस वक्त उथल-पुथल से गूंज रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़