रोके रूसी हथियार, भारत करना क्या चाहता है?

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2025

भारत और रूस की दोस्ती की मिसल हर जगह दी जाती है। एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा से दोनों देशों ने कदम उठाए हैं, फिर चाहे कैसी भी रणनीतिक स्थिति रही हो। ऐसे में क्या दोनों देशों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। ऐसे कुछ दावे किए जा रहे हैं। एक आंकड़े के आने के बाद भारत और रूस के संबंधों को लेकर तरह तरह के सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि क्या दोनों के संबंधों में कोई खटास आ गई है? भारत ने रूस से हथियार खरीदना क्यों कम कर दिया है। दरअसल, भारत के हथियार खरीद से जुड़ा एक आंकड़ा सामने आया है। जिसके अनुसार भारत ने साल 2020-2024 के बीच दुनियाभर में बिके हथियारों का 8.3 % अकेले खरीदा है। ये भारत को दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बनाती है। इस सूची में भारत से ऊपर केवल यूक्रेन है जो पिछले तीन सालों से रूस के साथ युद्ध में उलझा है। इसी समय भारत का रूस के साथ हथियारों की खरीद कम हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के साथ बांग्लादेश ने शुरू की बड़ी 'जंग', दौड़े रूस के 3 जहाज

रूस से हथियारों के आयात में आई कमी के पीछे एक और मुख्य कारण रूस और यूक्रेन के युद्ध की वजह से स्पलाई चेन में आई कमी है। इसके अलावा भारत की राष्ट्रहित पहले की नीति। तमाम अच्छे रिश्तों के बावजूद फैसलों को हमेशा भारत के हित को देखकर ही लेना। इसी कड़ी में जब भारत को रूस के मुकाबले किसी पश्चिमी देशों से हथियारों की अच्छी डील मिलती है तो भारत उसका चुनाव करता है। भारत और रूस के बीच के संबंधों की बात है तो इसमें कोई भी कड़वाहट नहीं है। इसका ताजा उदाहरण यही है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस साल के विक्ट्री डे परेड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। 

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।