Lok Sabha में ऐसा क्या होने वाला था? Speaker Om Birla ने क्यों PM Modi को सदन आने से रोका? खुलासे से मचा बवाल

By अंकित सिंह | Feb 05, 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री के राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान सदन में अभूतपूर्व व्यवधान उत्पन्न करने की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को सदन में न आने की सलाह दी थी। अपने इस निर्णय को स्पष्ट करते हुए बिरला ने कहा कि जब प्रधानमंत्री को सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण का उत्तर देना था, तब मुझे सूचना मिली कि कुछ कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री की कुर्सी के पास अनुचित घटना को अंजाम दे सकते हैं। यदि ऐसी कोई घटना घटित होती, तो इससे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को ठेस पहुँचती। इसे रोकने के लिए, मैंने प्रधानमंत्री से सदन में न आने का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप, Jairam Ramesh बोले- Rahul Gandhi को नहीं बोलने दिया तो सदन नहीं चलेगा

सूत्रों ने आगे दावा किया कि विपक्षी महिला सांसद कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सदन पहुंच चुकी थीं और प्रधानमंत्री के संबोधन को बाधित करने की योजना बना रही थीं। उनके व्यवहार को अत्यंत आक्रामक बताया गया और सूत्रों ने संकेत दिया कि कल भी उनके भाषण को बाधित करने का एक और प्रयास हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, सरकार का मानना ​​था कि सांसद प्रधानमंत्री के सदन में प्रवेश करते ही उन्हें घेरने का प्रयास कर सकती हैं, जिसके चलते कार्यवाही को दिन भर के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया। परिणामस्वरूप, लोकसभा स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भी स्थगित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन