क्या गारंटी है कि राहुल गांधी 2026 से पहले जेल नहीं जाएंगे? कांग्रेस नेता पर हिमंत बिस्वा सरमा का तंज

By अंकित सिंह | Jul 18, 2025

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। क्या गारंटी है कि राहुल गांधी 2026 से पहले जेल नहीं जाएंगे? इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा और राहुल गांधी के बीच राजनीतिक टकराव गुरुवार को और बढ़ गया जब सरमा ने गांधी पर राज्य के गोलपारा जिले के एक आरक्षित वन में बेदखली अभियान के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: आखिर Himanta Biswa Sarma ने Assam में ऐसा क्या किया है जो Rahul Gandhi उन्हें जेल भेजने की चेतावनी दे रहे हैं

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं, जिसमें 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए। गोलीबारी में एक कथित अतिक्रमणकारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सरमा ने कहा कि राहुल गांधी के भाषण की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे अपने भाषणों के ज़रिए हिंसा भड़काते पाए जाते हैं, तो पुलिस कार्रवाई करेगी।"

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया