22 फरवरी 2024 को अमेरिका में ऐसा क्या हुआ था? जिसकी कीमत अब भारत सहित इन मुल्कों से वसूल रहे ट्रंप

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2025

15 अगस्त 2021 की तारीख जब अफगानिस्तान के एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए तैयार अमेरिकी सेवा का विमान और उसके ऊपर सवार होने के लिए दौड़ते भागते अफ़गानियों की तस्वीरों ने खासी सुर्खियां बटोरी थी। यह उसे दाऊद की बात है जब काबुल पर तालिबान का कब्जा हुआ था। अमेरिका का सी 17 विमान जब काबुल के रनवे पर उड़ान भरने के लिए तैयार था तो बहुत सारे नागरिक तालिबान से अपनी जान बचाने के लिए रनवे तक दौड़कर प्लेन पर ही लटक गए। लेकिन प्लेन ने जब टेक ऑफ किया तो कई ऊपर से गिर पड़े। कट टू साल 2025 5 फरवरी की तारीख विमान वही लेकिन स्थान और लोग नए। भारत के अमृतसर में हिंदुस्तानी नागरिकों को लेकर अमेरिका का सैन्य विमान ग्लोब मास्टर सी17 लैंड करता है। यूएस एयरफोर्स का विमान सी 17 ग्लोब मास्टर, दुनिया में अमेरिका के बाद हिंदुस्तान ही इस विशाल जहाज का सबसे बड़ा यूजर है। लेकिन 5 फरवरी को जब ये अमृतसर के आसमान में नजर आया तो कोई इसे सिर उठाकर नहीं देखना चाहता था। ट्रंप ने 104 अवैध अप्रवासियों को हाथों में हथकड़ी पहना भारत वापस डिपोर्ट कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Jinping के खिलाफ शुरू हो गई बगावत, फैक्ट्रियां बंद! ट्रंप के टैरिफ ने कैसे चीन में मचाया बवाल

अमेरिका के प्रेसिडेंशियल कैंपेन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अगर वह दूसरी बार पावर में आते हैं तो अमेरिका में गैर कानूनी रूप से रह रहे दूसरे देशों के लोगों को बाहर निकालेंगे। ट्रंप ने कहा था कि उनकी नजर में बिना कागज के अमेरिका में रहने वाले लोग क्रिमिनल हैं और ऐसे क्रिमिनलों से अमेरिका शक्ति से निपटेगा। अमेरिकी मीडिया में बहस चल रही है कि ट्रंप जानबूझकर सैन्य विमान का इस्तेमाल कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अमेरिका पड़ोसी देशों की जमीन पर अपना सैनिक विमान उतार रहा है। विमान का उतरना यह भी याद दिला रहा है कि कभी इन देशों में राजनीतिक अस्थिरता पैदा की गई थी। यह विमान उन देशों को भी चुनौती है कि अमेरिका का प्रभुत्व स्वीकार कर लें। सैन्य विमान से नागरिकों को भेजने का मकसद यह भी दिखाना है कि यह सारे अपराधी हैं। ट्रंप अपने चुनावी प्रचार में अमेरिका में घुसने वाले अवैध लोगों को अपराधी और एलियन कहते थे।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है