Raj Thackeray और अमित शाह की मुलाकात में क्या हुआ? देवेंद्र फडणवीस ने इस सवाल पर क्या कहा

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2024

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने 19 मार्च को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मनसे और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। अब क्या वाकई राज ठाकरे महागठबंधन में शामिल होंगे? अमित शाह से आख़िर क्या चर्चा हुई? इस बारे में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से सवाल पूछा गया तो इसका जवाब फडणवीस ने दिया है। फडणवीस ने कहा कि अमित शाह और राज ठाकरे की मुलाकात हुई है। अभी इस मुलाकात के बारे में बात करना थोड़ी जल्दबाजी होगी। एक-दो दिन रुकिए, हम आपको सब कुछ विस्तार से बताएंगे। आख़िर इस बैठक में क्या हुआ? इस बारे में फडणवीस ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा। तो क्या मनसे जाएगी महायुति के साथ? ये सवाल अभी भी बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump