Trump के साथ ऐसा क्या हुआ? दुनिया सोती रह गई, मोदी ने आधी रात को फोन मिला दिया

By अभिनय आकाश | Nov 07, 2024

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं। जल्द ही वो शपथ लेंगे और शपथ लेने के साथ ही अमेरिका की बागडोर अपने हाथ में ले लेंगे। लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जैसी ही चुनाव जीता। वैसे ही उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ओर से शुभकामनाएं देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को कॉल किया था। फिर डोनाल्ड ट्रंप ने बिना समय गंवाए फोन पर बात की। इस दौरान दोनों के बीच वैश्विक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई और आने वाले कार्यकाल को लेकर भी अमेरिका के राष्ट्रपति को भारत के प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी। खास बात ये कि चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने नरेंद्र मोदी के फोन का जवाब देना सही समझा। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के जीतने के बाद पीएम मोदी ने फोन पर बात की। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए Burden बन चुके Biden और Kamala Harris ने मानी हार, दोनों ने Trump को फोन कर जीत की बधाई दी

बता दें कि कांग्रेस के चुनाव में रिपबल्किन की निर्णायक जीत के बाद ट्रंप के लिए कल का दिन शानदार रहा। अपनी शानदार जीत के बाद ट्रंप ने लोगों के सामने आकर अमेरिका को आगे ले जाने की बात कही। लेकिन भारत और अमेरिका के लिहाज से अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का आना बेहद ही खास है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ये पहले ही साफ कर चुके थे कि चुनाव कोई भी जीते भारत और अमेरिका के संबंध आगे जाकर और मजबूत होने ही वाले थे। लिहाजा अगर ट्रंप अगर बतौर राष्ट्रपति भारत के साथ साझेदारी को आगे लेकर जाते हैं तो स्थिति लगभग वैसे होगी जैसे पिछले कुछ सालों में दिखाई पड़ रही है। भारत और अमेरिका पिछले कुछ वर्षों में एक दूसरे के काफी करीब आ गए हैं।  

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका