भारत ने क्या हासिल किया, पाकिस्तान ने क्या खोया है? एस जयशंकर के इस्लामाबाद दौरे पर कपिल सिब्बल का सवाल

By अंकित सिंह | Oct 05, 2024

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की आगामी पाकिस्तान यात्रा पर सवाल उठाया है, जहां विदेश मंत्री एससीओ शिखर सम्मेलन 2024 के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने सवाल किया कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने जयशंकर को इस्लामाबाद जाने का निमंत्रण दिया, 9 साल बाद पहली यात्रा बस एक विचार: भारत ने क्या हासिल किया है? पाकिस्तान ने क्या खोया है?" उन्होंने आगे कहा कि मेरे पास कोई उत्तर नहीं है!

इसे भी पढ़ें: Blinken-Jaishankar Meet: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर-ब्लिंकन की मुलाकात, क्या शांति के प्रयासों को मिलेगी सफलता?

इससे पहले अगस्त में, भारत को एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (सीएचजी) की व्यक्तिगत बैठक के लिए पाकिस्तान से निमंत्रण मिला था। जयसवाल ने 30 अगस्त को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए इस्लामाबाद द्वारा निमंत्रण की पुष्टि की। ब्रीफिंग में एक सवाल का जवाब देते हुए, जयसवाल ने कहा था, "हां, हमें होने वाली काउंसिल ऑफ स्टेट गवर्नमेंट मीटिंग (एससीओ मीटिंग) के लिए पाकिस्तान से निमंत्रण मिला है। हमारे पास इस पर कोई अपडेट नहीं है। हम आपको बाद में बताएंगे कि स्थिति क्या है।" इससे पहले मई 2023 में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गोवा में एससीओ बैठक के लिए भारत का दौरा किया था। छह साल में पाकिस्तान के किसी विदेश मंत्री की यह पहली भारत यात्रा थी।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद