केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ भगवंत मान अब ये क्या करने जा रहे हैं, भगत सिंह के गांव में सभी मंत्री और विधायक होंगे एकट्ठा

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2024

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी 7 अप्रैल को देशव्यापी भूख हड़ताल करने जा रही है। दिल्ली सरकार के मंत्री, आम आदमी पार्टी के सभी सांसद, विधायक और पार्षद 7 अप्रैल को जंतर-मंतर पर सामूहिक भूख हड़ताल करेंगे। इसी कड़ी के तहत पंजाब की आप सरकार शहीदे आजम भगत के गांव खटकर कलां में सामूहिक भूख हड़ताल करने की रणनीति बना रही है। दरअसल, केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी कल यानी रविवार को पूरे पंजाब में बड़े पैमाने पर भूख हड़ताल करेगी। यह भूख हड़ताल एक दिन तक चलेगी।

इसे भी पढ़ें: इसलिए BJP ने पंजाब में अकाली दल को कर दिया बाय-बाय, हाई-प्रोफाइल लोगों को शामिल कराने की तैयारी

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान खटकड़ कलां पहुंचेंगे और सभी विधायक और मंत्री इस भूख हड़ताल में शामिल होंगे। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश चड्ढा, बिक्रमजीत पासी और हसुखिंदर सिंह बब्बी बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि कल सुबह 11 बजे खटकड़ कलां में भूख हड़ताल की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री माननीय समेत सभी मंत्री और विधायक शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल पूरे पंजाब के जिला कार्यालयों में की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Punjab: सीमा शुल्क विभाग ने अमृतसर हवाई अड्डे पर सोना जब्त किया

उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल पूरे पंजाब के जिला कार्यालयों में की जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 अप्रैल के बाद हरियाणा जाएंगे, यहां से वह गुजरात जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान का 8 अप्रैल को कुरूक्षेत्र में कार्यक्रम है, जहां वह पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक सरकार SC और ST आरक्षण बढ़ोतरी रद्द करने के खिलाफ पहुंची Supreme Court

Baghpat में राष्ट्रपति के अंगरक्षक को गोली मारने वाले दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

Darbhanga में आभूषण कारोबारी से लूट, पूर्व BJP पदाधिकारी समेत पांच गिरफ्तार

Abhishek Banerjee ने घर के बाहर Kolkata Police की निगरानी का लगाया आरोप, जताई नए हमले की आशंका