भारत-ईरान के बीच ये चल क्या रहा है, Jai Hind बोलकर जीता दिल, जयशंकर ने फट से विदेश मंत्री अरागची को फोन पर कहा- धन्यवाद

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2025

भारत के विदेश मंत्री की बातचीत ईरान के विदेश मंत्री से हुई है। ईरान के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर को मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी है। इस बातचीत के बारे में खुद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके लिखा है कि आज दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अरागची से बात की। मौजूदा जटिल स्थिति में ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए उनकी सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए उनका (अराघची को) धन्यवाद दिया। यानी की ईरान ने अपना स्टैंड फोन करके भारत को साफ तौर पर क्लियर कर दिया है। ईरान ने पूरे मामले की जानकारी दी है। ईरान और इजरायल के बीच जब जंग हुआ तो उसमें आखिरकार अमेरिका कूद पड़ा और उसके बाद हालात बिगड़ गए। 

इसे भी पढ़ें: ईरानी सुप्रीम लीडर के इस दांव के आगे मोसाद की भी नहीं चल सकी, कैसे इजरायल के Assassination Plan से खुद को बचाया?

इतना ही नहीं दोनों देशों से भारत ने दोनों देशों से डिस्क्लेशन की अपील की थी और कहा था कि दोनों देश बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए अपने मसले को सुलझा ले। यही ज्यादा बेहतर होगा। हालांकि ईरान बार बार कह रहा है कि वो अपना परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं करेगा। वहीं अमेरिका और इजरायल इस बात पर अडिग हैं कि ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करना ही होगा। यही सब तनाव के कारण लगातार स्थिति बिगड़ती चली गई और मामला युद्ध तक चला गया।  

इसे भी पढ़ें: खामनेई नजर आ जाते तो वहीं मार गिराते, लेकिन बंकर में छिपकर...इजराइल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा

ईरानी दूतावास ने इससे पहले बकायदा एक बयान जारी कर भारत और भारतीय लोगों का सपोर्ट करने के ल‍िए धन्‍यवाद दिया था। दूतावास ने कहा कि भारत के कई राजनीतिक दलों, सांसदों, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों, शिक्षकों, धार्मिक नेताओं और आम नागरिकों ने ईरान के साथ एकजुटता दिखाई. ये समर्थन जनसभाओं, शांति मार्च और बयानों के जरिए मिला, जिससे हमें साहस और मजबूती मिली। बयान के आख‍िर में लिखा गया, ‘जय ईरान–जय हिन्द’, जो लोगों के द‍िल को छू गया।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल