क्या है PLA का ऑपरेशन कूच, जिससे 2 ताकतवर देशों की रंजिश का रण क्षेत्र बनने वाला है ताइवान

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2022

अगर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को रोकना है तो शंघाई तक जाकर परमाणु हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अमेरिका के पूर्व ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने 1958 में ताइवान और चीन के हमले रोकने के लिए यही कहा था। खास बात यह है कि इस चेतावनी के बाद चीन ने हमले रोक भी दिए थे। तो क्या फिर से ऐसी चेतावनी अमेरिका की तरफ से सामने आ सकती है? दरअसल चीन से बेहद सनसनीखेज तस्वीरें सामने आई हैं। जो दुनिया के लिए गंभीर चेतावनी का सबब बन सकती है। चीन ने टैंक और मिसाइलों का जखीरा दक्षिणी इलाके की तरफ रवाना कर दिया है। ताइवान के करीबी प्रांत में चीनी टैंकों का काफिला  कूच करता नजर आया है।

इसे भी पढ़ें: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय 3 दिन की बांग्लादेश यात्रा पर रवाना, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर जोर

चीनी फौज का बड़ा काफिला दक्षिण की तरफ बढ़ रहा है। इस काफिले में बड़ी संख्या में टैंक बख्तरबंद गाड़ियां और मिसाइलें शामिल। जो तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से चीन से सामने आए हैं उनमें साफ पता चल रहा है कि चीन बड़े जंग की तैयारी कर रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या चीन की फर्स्ट आई वांट को लेकर यूक्रेन जैसा प्रयोग करने वाली है? चाइनीस सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों से साफ दिखता है कि सैनिको साजो सामान टैंक रेल और सड़क के रास्ते भेजे जा रहे हैं। यह काफिला चीन के दक्षिणी हिस्से की तरफ रवाना हुई है। इसलिए चिंता भी बढ़ गई है। ताइवान चीन के दक्षिण पूर्वी तट के करीब एक सौ मील दूर है। ऐसे में चर्चा तेज है कि क्या चीन की सैन्य तैयारी ताइवान को लेकर है? यह आशंका इसलिए भी है कि ड्रैगन लगातार ताइवान को हड़पने के रास्ते ढूंढ रहा है।

प्रमुख खबरें

NEET PG Exam: जयपुर के 2,440 छात्रों को फिर देना होगा एग्जाम, NBEMS ने बताई वजह

ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की वार्ता, रक्षा व व्यापार में साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

Shavkat Mirziyoyev ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरक्की आपके नेतृत्व से जुड़ी है

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की समीक्षा करे सरकार, जीटीआरआई ने एमएसएमई पर बढ़ते बोझ का दिया हवाला