प्रधानमंत्री नई रोशनी योजना क्या है? इस योजना से किसको और क्या क्या लाभ होगा?

By कमलेश पांडे | Aug 25, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के सभी नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा हर वर्ग के अनुसार नई-नई योजनाओं को बनाया और लागू किया जा रहा है। एक तरफ जहाँ बेरोजगारों को स्वरोजगार दिया जा रहा है, वहीं महिलाओं को भी आत्मनिर्भर, मजबूत और सशक्त बनाने की कोशिश जारी है। 


बहरहाल, हर वर्ग की जरूरतमंद महिलाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा नई रोशनी योजना को शुरू किया गया है। खासतौर से इस सरकारी योजना को गरीब वर्ग की महिलाओं एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। इसलिए हम सबको यह जानना जरूरी है कि नई रोशनी योजना क्या है? इसका ऑब्जेक्टिव क्या है? इसका लाभ क्या है? 

इसे भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश मातृभूमि योजना क्या है? सरकार उसमें क्या योगदान देगी?

इसके अलावा, इस योजना के तहत संस्थानों हेतु प्रशिक्षित करने संबंधी क्या क्या नियम है? इसके लिये कैसे ऑनलाइन अप्लाई करें? यानी ऑनलाइन आवेदन कर देश की महिला कैसे नरेंद्र मोदी की इस नई योजना का लाभ ले सकती हैं? तो आइए इस योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।


# नई रोशनी योजना क्या है?


यूं तो केंद्र सरकार के द्वारा नई रोशनी योजना को वर्ष 2012-13 में शुरू किया गया। लेकिन इस पर विशेष जोर वर्ष 2022-23 में दिया जा रहा है। यह सभी वर्गों की गरीब एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के लिये एक नेतृत्व विकास कार्यक्रम है, जिसकी मदद से जरूरतमंद गरीब महिलाओं व अल्पसंख्यक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षित किया जाता है।


इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थी महिलाओं को हर स्तर पर सरकारी प्रणालियों, अन्य संस्थानों के साथ बातचीत करने का तौर-तरीका, उपकरण और तकनीक सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें बैंकिंग प्रणाली के बारे में भी बताया जाएगा, जिससे उनके लिए बैंक से जुड़ना आसान होगा। इस तरह से ऑनलाइन आवेदन कर पात्रता रखने वाली महिलाएं नई रोशनी योजना से जुड़कर इसका लाभ ले सकती हैं।


# नई रौशनी योजना का ये है उद्देश्य 


हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है लोगों को आत्मनिर्भर बनाना, जिससे कि वे स्वरोजगार हासिल कर अपनी आजीविका को बिना किसी आर्थिक परेशानी के चला पाएं। यूं तो हमारे देश में महिलाओं को पुरुषों पर आश्रित रहना पड़ता है। लेकिन यह नया भारत है और इसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी है कि देश की महिलाएं भी आत्मनिर्भर, मजबूत और सशक्त बनें। 


इस योजना का उद्देश्य सभी स्तरों पर सरकारी प्रणालियों, बैंकों और अन्य संस्थानों के साथ बातचीत करने हेतु ज्ञान, उपकरण और तकनीक प्रदान कर सभी वर्गों की जरूरतमंद महिलाओं व अल्पसंख्यक महिलाओं, उनके पड़ोसियों सहित एक ही गांव व इलाकों में रहने वाले अन्य समुदायों के बीच विश्वास उत्पन्न करना है। 18 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं इस योजना से जुड़ सकती हैं।


# नई रोशनी योजना के तहत ऐसे मिलेगा लाभ


नई रोशनी योजना की मदद से महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। गरीब महिलाओं के साथ-साथ अल्पसंख्यक महिलाओं को भी योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा। गैर-अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए 25 फीसदी सीट निर्धारित की गई है। इस 25 फीसदी समूह में विकलांग महिलाएं और अन्य समुदाय के महिलाओं को जोड़ा जाएगा। 


इसके तहत महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली की जानकारी दी जाएगी, जिससे उन्हें बैंक से जुड़ने में आसानी होगी। हर स्तर पर सरकारी प्रणालियों और अन्य संस्थानों के साथ बातचीत करने का तौर-तरीका सिखाया जाएगा। आधुनिक उपकरण और तकनीक सम्बंधित प्रशिक्षण दिये जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: मिशन वात्सल्य योजना क्या है? यह किस अम्ब्रेला योजना का अंग है? इससे बचपन कितना प्रोत्साहित हुआ है?

आसान सी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर इच्छुक महिला प्रशिक्षण हासिल कर सकती है। जो लोग महिलाओं को प्रशिक्षित करना चाहते हैं, वे भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। महिलाओं को प्रशिक्षित करने वाले लोगों को सरकार द्वारा मुआवजा भी दिया जाएगा।


# संस्थानों हेतु प्रशिक्षित करने संबंधी नियम


यदि कोई संस्थान इस योजना से जुड़कर महिलाओं को प्रशिक्षण देना चाहता है तो इसके लिए सरकार के द्वारा कुछ आवश्यक नियम बनाए गए हैं। जिन नियमों के बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं। जो भी संस्थान नई रौशनी योजना से जुड़ेंगे, उन्हें महिलाओं की सुविधा के अनुसार अपने कैंप बनाने होंगे। और वहीं पर संस्थान को 25-25 महिलाओं का ग्रुप बनाकर उन्हें प्रशिक्षण देना होगा। 


प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं में नेतृत्व कुशलता, शैक्षिक सशक्तिकरण का विकास करना होगा। स्वास्थ्य और स्वच्छता, स्वच्छ भारत, वित्तीय प्रणालियाँ, जीवन कौशल, महिलाओं के कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी देनी होगी। डिजिटल साक्षरता, सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन के बारे में सिखाना होगा।


# नई रोशनी योजना के तहत ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई, बारीकीपूर्वक भरिए पूरी डिटेल्स


नई रौशनी योजना के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें। http://nairoshni-moma.gov.in/ होम पेज पर जाकर New User Registration पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।


फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें। जानकारी दर्ज करने के बाद जनरेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें। आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नम्बर पर चार अंकों ओटीपी प्राप्त होगा।


ओटीपी को दर्ज कर Registration बटन पर क्लिक कर दें। इससे आपका पंजीकरण हो जाएगा। जिससे आप इस योजना का लाभ उठाने की पात्र हो जाएंगी।


- कमलेश पांडेय

वरिष्ठ पत्रकार व स्तंभकार

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Sabarimala Gold Theft Case में SIT का बड़ा एक्शन, High Court के आदेश पर जुटाए नए सबूत

पूर्वोत्तर में नया भारत! Assam का Moran हाईवे बना IAF का रनवे, PM Modi करेंगे राष्ट्र को समर्पित

CM Revanth Reddy की Delhi में राजनाथ सिंह से मुलाकात, गांधी सरोवर प्रोजेक्ट के लिए दिया न्योता

Bombay High Court की Vijay Mallya को दो टूक- पहले भारत लौटो, फिर होगी सुनवाई