Kshama Bindu Self-Marriage: जानिए क्या होती है Sologamy और महिलाओं क्यों बढ़ रहा है इसका चलन

By प्रिया मिश्रा | Jun 10, 2022

गुजरात के वडोदरा की 24 वर्षीय क्षमा बिंदु ने खुद से ही शादी कर ली है। क्षमा बिंदु के आत्मविवाह को राज्य में Sologamy का पहला उदाहरण माना जा रहा है। आपने किताबों में पॉलीगेमी या मोनोगेमी जैसे शब्द तो जरूर पढ़े होंगे। लेकिन क्षमा बिंदु के शादी के ऐलान के बाद से हर जगह sologamy शब्द का जिक्र हो रहा है।  आखिर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर इस शब्द का मतलब क्या है तो आइए जानते हैं -


बता दें कि sologamy का मतलब होता है जब कोई व्यक्ति खुद से ही शादी कर ले। इसे ओटोगेमी भी बोलते हैं। आज के समय में ज्यादातर महिलाएं sologamy अपना रही हैं। उनका मानना है कि खुद से प्यार करने और खुद का मूल्य समझने का एक जरिया है।

 

इसे भी पढ़ें: बालकनी में दिनदहाड़े सेक्स कर रहा था कपल, फिर जो हुआ आप सोच भी नहीं सकते


वैश्विक तौर पर sologamy ज्यादातर महिलाओं के बीच प्रचलित है। क्षमा बिंदु ने 9 जून को खुद से ही शादी कर ली। जिसमें उन्होंने खुद को सिंदूर लगाया और खुद के साथ ही फेरे लिए। इस खबर के बाद से क्षमा बिंदु लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनका कहना है कि वह कभी किसी लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन वे दुल्हन बनना चाहती थीं। उनका मानना है कि sologamy एक तरह का self love aur self acceptance यानी खुद को स्वीकार करने का एक तरीका है।


अगर आप यह सोच रहे हैं कि ज्यादातर महिलाएं ही sologamy क्यों अपना रही हैं तो बता दें कि इसके कई कारण हो सकते हैं -


कुछ महिलाएं sologamy इसलिए अपनाती हैं क्योंकि वह किसी अन्य व्यक्ति से नहीं, बल्कि खुद से जुड़ाव महसूस करना चाहती हैं।


कुछ महिलाएं sologamy की तरफ इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वे किसी पार्टनर के साथ उतनी खुशी महसूस नहीं कर पाएंगी जितनी वे खुद के साथ महसूस करती हैं।


जो महिलाएं किसी लड़के के साथ शादी नहीं करना चाहती हैं, वे भी sologamy को अपना रही हैं।


जिन महिलाओं को शादी के लिए मन मुताबिक लड़का नहीं मिल रहा है वे भी इसे अपना रही हैं।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका