मुश्‍किल में आदित्‍य ठाकरे, बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दीकी आगे, मुंबई रीजन में उम्मीदवारों का क्या है हाल, यहां जानें

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2024

अभी तक आ रहे रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार दिख रहा है और 288 विधानसभा सीटों में से 225 पर आगे चल रहा है। दूसरी ओर, विपक्षी महा विकास अघाड़ी लड़खड़ा रही है और उसके उम्मीदवार शुरुआती रुझानों के मुताबिक सिर्फ 47 सीटों पर आगे चल रहे हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए भारी जीत का संकेत देते हुए, विभिन्न टीवी चैनलों ने कहा कि 20 नवंबर को हुए चुनावों में शनिवार सुबह वोटों की गिनती शुरू होने पर महायुति 212 सीटों पर और एमवीए 68 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे थी।

इसे भी पढ़ें: आज शाम BJP मुख्यालय जा सकते हैं पीएम मोदी, महाराष्ट्र में NDA तो झारखंड में INDIA गठबंधन आगे

सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा ने 149 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, शिवसेना ने 81 सीटों पर और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे। एमवीए गठबंधन में कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और एनसीपी (एसपी) ने 86 उम्मीदवार उतारे।

मुंबई क्षेत्र में आगे चल रहे उम्मीदवारों की सूची देखें

मुंबई दक्षिण

वर्ली- मिलिंद देवड़ा आगे चल रहे हैं। अगर यह ट्रेंड बरकरार रहता है, तो यह न केवल आदित्य ठाकरे के लिए व्यक्तिगत हार होगी, बल्कि शिवसेना (यूबीटी) के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा।

शिवडी- शिवसेना के अजय विनायक चौधरी 17659 वोटों के साथ बाला दगडू नंदगांवकर से आगे चल रहे हैं।

बायकुला-शिवसेना की यामिनी यशवंत जाधव 18793 सीटों के साथ मनोज पांडुरंग जमसुतकर से आगे चल रही हैं।

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ