Yes Milord: अडानी VS यूट्यूबर्स विवाद का पूरा सच क्या है? वीडियो हटाने वाला आदेश कोर्ट ने कैसे पलट दिया

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2025

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पत्रकारों के खिलाफ जारी किए गए गैग आर्डर को रद्द कर दिया। कोर्ट ने इसे अडानी इंटरप्राइजेज के लिए जारी किया था। ऑर्डर के तहत पत्रकारों को कथित तौर पर अडानी समूह के  खिलाफ मानहानी वाले आर्टिकल और वीडियो को पब्लिश करने से रोका गया था। कोर्ट का ये फैसला पत्रकार रवि नायक, अबीर दास गुप्ता, आसकांत दास, राजेश जोशिी की तरफ से डाली की अपील पर सुनवाई के बाद आया। सुनवाई रोहिणी कोर्ट के जिला जज आशीष अग्रवाल ने की। 

कोर्ट ने किनके नाम लिए थे

परंजॉय गुहा ठाकुरता

रवि नायर

आबिर दासगुप्ता

आयस्कांत दास

आयुष जोशी

अशोक कुमार

ड्रीमस्केप नेटवर्क इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड

गेटअप लिमिटेड

डोमेन डायरेक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ट्रेडिंग ऐज इंस्टरा

इसे भी पढ़ें: पत्रकार ने अदाणी एंटरप्राइजेज के खिलाफ अपमानजनक सामग्री के प्रकाशन पर रोक के आदेश को चुनौती दी

जॉन ड्यो आर्डर 

कोर्ट का आदेश एक जॉन ड्यो आर्डर जैसा है। जॉन डोय कानूनी भाषा में काल्पनिक या अज्ञात व्यक्ति का नाम होता है, जिसका इस्तेमाल मुकदमे में तब किया जाता है जब वकील या कंपनी को नुकसान पहुंचाने वाले शिकायकर्ता की पूरी जानकारी न हो। इस केस में जॉन डो आर्डर का मतलब है कि कोर्ट ने न केवल 9 लोगों व संगठनों बल्कि अज्ञात लोगों को भी अडानी ग्रुप के खिलाफ बिना सबूत वाले डिफेमेशन कंटेंट पब्लिश करने पर रोक लगा दिया। एक तरह से कोर्ट ने इस ऑर्डर से अडानी को शक्ति दी कि वो नए लिंक भेजकर और कंटेंट हटवा सके। कोर्ट ने कहा कि गलत और बिना सबूत वाले कंटेंट को 5 दिनों के अंदर हटाना होगा। कोर्ट के ऑर्डर  के बाद केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने दो मीडिया संस्थानों और कई यूट्यूब चैनलों को नोटिस भेजकर अडानी समूह का उल्लेख करने वाले कुल 138 वीडियो और 83 इंस्टाग्राम पोस्ट हटाने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद पत्रकारों ने अलग अलग अपील दायर की। एक अपील पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता की तरफ से डाली गई। 

प्रमुख खबरें

America ने बदला Energy का पूरा खेल, Gulf देशों को पछाड़कर बना भारत का टॉप गैस सप्लायर

World Cup 2026 से पहले Japan को दोहरा झटका, कप्तान Wataru Endo बाहर, किया संन्यास का ऐलान

Mexico vs South Africa: फुटबॉल कम, Red Cards का ड्रामा ज्यादा, FIFA के नए टूर्नामेंट पर उठे सवाल

FIFA World Cup 2026 की विवादित शुरुआत, पहले ही Match में 3 Red Cards ने मचाया बवाल