Raveena Tandon ने नशे में बुर्जुर्ग महिला से की मारपीट? वायरल हो रहे वीडियो की क्या है सच्चाई

By एकता | Jun 02, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन शनिवार रात को हुई एक घटना के बाद विवादों में घिरी हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री के ड्राइवर पर मुंबई में लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगा है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर रवीना की जमकर आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, अभिनेत्री भीड़ से खुद को बचाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री को लोगों से 'मारपीट' न करने की गुहार लगाते हुए भी सुना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Diljit Dosanjh और Parineeti Chopra की अमर सिंह चमकीला स्टेज परफॉर्मेंस Spotify पर होगी उपलब्ध

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रवीना के साथ हुई ये घटना मुंबई के कार्टर रोड पर रिजवी कॉलेज के पास की है। पीड़ितों में से एक ने दावा किया है कि रवीना अपने ड्राइवर का बचाव करने के लिए नशे की हालत में कार से बाहर आई और एक बुजुर्ग महिला सहित तीन महिलाओं उन्होंने हमला किया। हालांकि, बताया जा रहा है कि अभिनेत्री की कार से किसी को कोई चोट नहीं लगी।

प्रमुख खबरें

Xbox में फिर छंटनी, Microsoft ने 268 नौकरियां घटाईं और Halo गेम Activision को सौंपा

RPF रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार करेगा EFRR डेटाबेस

MP में 27% OBC आरक्षण लागू करने के लिए Rahul Gandhi ने CM मोहन यादव को भेजा पत्र

Subhash Chandra ने संपत्ति हस्तांतरण रोक के NCLT आदेश को NCLAT में दी चुनौती