खालिस्तानी आतंकी, H1B वीजा, डिफेंस...ट्रंप से मुलाकात के दौरान किन-किन मुद्दों पर मोदी करेंगे बात?

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2025

फ्रांस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद आज संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में दोबारा चुने जाने के बाद आज पहली बार डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। यह बैठक और भी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रमुख घोषणाओं की पृष्ठभूमि में हुई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि तथ्य यह है कि प्रधान मंत्री को नए प्रशासन के कार्यभार संभालने के बमुश्किल तीन सप्ताह के भीतर अमेरिका की यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है, जो भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व को दर्शाता है और यह इस बात को भी दर्शाता है कि इस साझेदारी को अमेरिका में द्विदलीय समर्थन प्राप्त है।

वीजा:  एच-1 बी वीजा जारी रखने व अन्य वीसा में वेटिंग टाइम घटाने का मुद्दा उठेगा। भारत कह चुका है कि इससे अवैध प्रवासियों पर प्रभावी रोक लगेगी।

बांग्लादेश: हिंदू अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने में यूनुस सरकार की विफलता पर मोदी-ट्रम्प पहले भी बयान दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: अपने बड़े फैन से मिलेंगे मोदी, मस्क से मिलकर करेंगे बड़ा 'धमाका'

आतंकवाद: अमेरिका में पिछले काफी समय से सक्रिय खालिस्तानी आतंकियों का मुद्दा भी भारत उठाएगा। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू को डिपोर्ट करने पर चर्चा संभव। 

गैंगस्टर: अमेरिका में छिपे गोल्डी बरार और अनमोल विश्नोई जैसे 12 गैंगस्टरों की सूची सौंपी जा सकती है। इनको सौंपने की मांग भी भारत करेगा। 

डिफेंस: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ फोन पर वार्ता कर चुके हैं। 10 साल के व्यापक ढांचे पर काम की सहमति बन चुकी। मोदी-ट्रम्प वार्ता में नए रक्षा करार संभव हैं।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Amit Shah को दी असम में बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क