ऑपरेशन सिंदूर में राफेल विमानों पर चीन ने क्या झूठ फैलाया, भड़के मोदी के दोस्त मैक्रों लेंगे जिनपिंग से बदला?

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2025

आज का दौर मॉर्डन डे वॉर फेयर का है और इंफार्मेशन वॉर इसका एक अहम पार्ट है। फॉल्श न्यूज के जरिए नैरेटिव गढ़ने का भी काम लगातार अपने दुश्मन देश के खिलाफ किया जाता है। चालबाज चीन को लेकर तो इसमें महारत हासिल है। वो अक्सर दूसरे देशों की जानकारियां चुराने की कोशिश में तो लगा ही रहता है। इसके अलावा दुष्प्रचार के जरिए भी लगातार फेक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश करता रहता है। अब फ्रांसीसी खुफिया एजेंसियों ने चीन की फेक न्यूज फैक्ट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। चीन ने इस साल मई में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई झड़पों में राफेल लड़ाकू विमान के पहले लड़ाकू विमान के बाद उसे बदनाम करने के लिए अपने दूतावासों को तैनात किया था, ताकि फ्रांसीसी हथियारों के निर्यात को पटरी से उतारा जा सके। एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी खुफिया एजेंसियों ने पाया कि चीनी रक्षा अटैचियों ने इंडोनेशिया जैसे देशों से राफेल की खरीद को रद्द करने या पुनर्विचार करने का आग्रह किया, और इसके बजाय चीनी निर्मित विकल्पों को बढ़ावा दिया।

इसे भी पढ़ें: डोभाल से जयशंकर तक मोदी के बताए 3 फॉर्मूले पर बढ़ा रहे कदम, ट्रंप की असहज करने वाली भूमिका से क्या भारत-चीन करीब आ रहे हैं?

चीन ने आरोप नकारे

चीन के रक्षा मंत्रालय ने रिपोर्ट के नकारा है। मंत्रालय ने एक बयान - में कहा, 'ये दावे बिलकुल निराधार अफवाह और बदनाम करने के लिए हैं। चीन ने सैन्य निर्यात के लिए लगातार विवेकपूर्ण और जिम्मेदार नजरिया बनाए रखा है। क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और स्थिरता में रचनात्मक भूमिका निभाई है।' भारत-पाकिस्तान के संघर्ष के बाद से कई देश यह जानने में लगे हैं कि चीन के बनाए जेट-मिसाइलों ने कैसा प्रदर्शन किया और राफेल विमानों के मुकाबले वे कैसे रहे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास