2013 में ही रद्द हो चुका है अलॉटमेंट, बिना अनुमति कब्जा बरकरार, RTI से कांग्रेस के 24 अकबर रोड ऑफिस पर क्या बड़ा खुलासा हो गया?

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2026

कांग्रेस पार्टी 26 जून, 2013 से 24, अकबर रोड स्थित अपने पुराने हेडक्वार्टर पर बिना अधिकार के कब्ज़ा जमाए हुए है और इस दौरान सरकार को बंगले का कोई किराया नहीं मिला है। इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में आरटीआई का हवाला देते हुए खुलासा किया है कि  केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि पार्टी पर बकाया राशि अभी समीक्षा के अधीन है और तय की जानी बाकी है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले 'डायरेक्टरेट ऑफ़ एस्टेट्स' की ओर से आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि लुटियंस दिल्ली में स्थित अकबर रोड का बंगला नंबर 24, 7 अगस्त 1992 को कांग्रेस पार्टी को अलॉट किया गया था। हालांकि, सरकार के मुताबिक, 26 जून 2013 से इसका अलॉटमेंट रद्द कर दिया गया था और तब से यह बंगला पार्टी के अनधिकृत कब्ज़े में है। 

इसे भी पढ़ें: Jairam Ramesh का तंज: पर्यावरण मंत्रालय बना प्रवचन मंत्रालय, governance फेल

बीजेपी के बकाया की भी समीक्षा हो रही है

हाल ही में दायर RTI में लुटियंस दिल्ली के एक और पते, 11 अशोक रोड के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी। यह पता केंद्र सरकार की अगुवाई करने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पूर्व मुख्यालय था। डायरेक्टरेट ऑफ़ एस्टेट्स ने पुष्टि की कि यह बंगला 21 मार्च, 1985 को बीजेपी को आवंटित किया गया था। हालांकि, विभाग ने बताया कि यह प्रॉपर्टी अब लोकसभा सदस्यों के पूल का हिस्सा है। किराया वसूली और किराया देने वाली संस्था के बारे में जानकारी मांगने वाली अर्ज़ी को बाद में लोकसभा सचिवालय को भेज दिया गया। जवाब में यह भी कहा गया है कि सरकार के प्रति बीजेपी का कोई बकाया है या नहीं, इसकी समीक्षा की जा रही है और अभी तक इसकी कोई निश्चित राशि तय नहीं की गई है। 

प्रमुख खबरें

Mirzapur में Brahmaputra Mail से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, बिना वीजा सफर

31 अगस्त को Kajari Teej, Bahula Chauth और Sankashti Chaturthi का महासंयोग, जानें धार्मिक महत्व और शुभ मुहूर्त

पत्रकार Abhishek Upadhyay पर Ghaziabad में FIR दर्ज, रोड रेज का लगा आरोप

Ajit Doval China Visit: ब्रिक्स समिट से पहले डोभाल का चीन दौरा, वांग यी के साथ सीमा विवाद पर होगी वार्ता