आजकल आप X पर लड़ रहे हैं...दोस्त मैक्रों से ट्रंप का नाम लेकर ऐसा क्या बोले मोदी? सुनकर हंसी कंट्रोल नहीं कर सके फ्रांस के राष्ट्रपति

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर अपने वैश्विक समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें व्यापार, निवेश, आतंकवाद के खिलाफ कदमों और वैश्विक चुनौतियों जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच गर्मजोशी से शुरू हुई बातचीत वैश्विक मंच पर हास्य के क्षण में बदलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 17 जून को कनाडा के कनानास्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्रों से मिलते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने सहजता से कहा कि आजकल आप ट्वीटर (एक्स) पर भी एक्टिव हैं।  पीएम मोदी ने इमैनुएल मैक्रों की चुटकी ली। उन्होंने कहा मैक्रों से कहा कि यही सुनते मैक्रों जोर से हंस पड़े। क्षण भर के लिए स्वर भू-राजनीति से बदलकर अच्छे स्वभाव वाले मज़ाक में बदल गया। 

इसे भी पढ़ें: Israel Iran War | मौत का डराने वाला आंकड़ा! तेल अवीव पर 400 मिसाइलें दागी गई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ तत्काल वार्ता के लिए सोमवार को स्वदेश रवाना हो गए थे। ट्रंप की यह टिप्पणी मैक्रों के उस बयान के बाद आई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इजरायल और ईरान से जुड़े युद्ध विराम संबंधी चर्चाओं के कारण अचानक शिखर सम्मेलन से चले गए।  मैक्रों के इस बयान पर ट्रंप आगबबूला हो गए और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विरोध में लंबी चौड़ी पोस्ट लिख डाली। ट्रंप ने इसे मैक्रों का पब्लिसिटी स्टंट बता दिया और कहा कि इजरायल-ईरान के बीच युद्धविराम नहीं है बल्कि कुछ बड़ा होगा। 

Stay updated with Latest International News in on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा

Himannshi Khurrana ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में धर्म बदलने का था दबाव