ईरान के लिए हर कदम उठाएंगे...Russia पहुंचे अरागची से पुतिन ने क्या वादा कर दिया

By अभिनय आकाश | Apr 28, 2026

अमेरिका-ईरान सीजफायर के बीच ईरान के फॉरेन मिनिस्टर अब्बास अरागची फिलहाल रूस जा पहुंचे हैं। उसके पहले वह पाकिस्तान और ओमान का भी दौरा कर चुके हैं। रूस जाकर उन्होंने पाकिस्तान के साथ मीटिंग की है।  यहां पर उनका जो मेन मकसद था वो था वहां के प्रेसिडेंट व्लादमीर पुतिन से मुलाकात का और वो मुलाकात हो चुकी है। सैयद अब्बास अराची ने जब रूस पहुंचे तो उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद में यानी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद वहां पर उनकी जो भी बातचीत हुई वो काफी प्रोडक्टिव रही और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गुड कंसल्टेशंस यानी काफी अच्छा सलाह मशवरा उन्हें वहां से मिला। अमूमन डिप्लोमेटिक एरियाज में इस तरह की भाषा का उपयोग किया जाता है ताकि एक पॉजिटिव संदेश जाए। लेकिन अभी भी अनसर्टेनिटी बनी हुई है क्योंकि इस्लामाबाद टॉक्स का पहला राउंड फेल हो चुका है। सेकंड राउंड होने की बात चल रही थी। बीच में काफी जोर शोर से कयास लगने लगे थे जब डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम का अनाउंसमेंट किया था। ये भी खबर आ गई थी कि जेडी वेंस भी एक और दौर की बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे। स्टीव विटकॉफ जेड कुशनर के भी जाने की लगभग खबर तय थी। लेकिन फिर भी सेकंड राउंड की जो बातचीत है वो क्लियर नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें: भारत को पृथ्वी की सबसे जादुई जगह ले गया रूस, दुनिया में हड़कंप

पाकिस्तान से और यकीनन इसका जो मकसद था वो यही था कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच में कोई बैलेंस बन सके कोई शर्तें जो है समझौता किया जा सके और कोलैप्स ना हो जो भी बातचीत चल रही है ये सारी चीजें थी और उसके बाद जैसा आपने एक और जिक्र किया ओमान का तो रशिया जाने से पहले पाकिस्तान से ओमान पहुंचे वो यानी अब्बास आराची पहले इस्लामाबाद गए देन वो ओमान गए देन वो रशिया गए तो ओमान में हो सकता है बहुत मुमकिन है क्योंकि स्टेट ऑफ़ हॉर्मोस जो है वो सिर्फ ईरान के करीब नहीं है। दूसरी तरफ हां दूसरी तरफ ओमान भी है। तो ओमान और जब स्टेट ऑफ हॉर्मोस को लेकर ईरान ने घोषणा भी की थी कि हम यहां से टोल वसूलेंगे तो उसने वहां पे ओमान को भी इंक्लूड किया था कि हम यानी ईरान और ओमान मिलकर आपस में बांटेंगे इस टोल को दोनों मिलकर लेंगे। हालांकि ओमान ने इससे डिनाई किया था। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है