Pauranik Katha: क्या थी वो गलती, ब्रह्मा जी को क्यों मिली कम पूजा, शिव से जुड़े इस चौंकाने वाले सत्य को जानें

By अनन्या मिश्रा | Sep 25, 2025

हिंदू धार्मिक ग्रंथों में कई ऐसी पौराणिक कथाओं का वर्णन मिलता है, जो हमें कुछ न कुछ सीख देने के साथ हैरान भी कर देती हैं। ऐसे में आज हम आपको सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी से जुड़ी एक ऐसी ही कथा के बारे में बताने जा रहे हैं। जैसा कि आप जानते होंगे कि ब्रह्मदेव को त्रिदेवों में गिना जाता है। लेकिन इसके बाद भी भगवान शिव और भगवान विष्णु के जितना ब्रह्माजी की पूजा-अर्चना का प्रचलन नहीं है। लेकिन क्या आपको इसको पीछे की वजह मालूम है। अगर आपका जवाब न है, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ब्रह्माजी से जुड़ी इस पौराणिक कथा के बारे में बताने जा रहे हैं।


जानिए क्या है पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के मुताबिक पूरे संसार की रचना का काम ब्रह्मा जी को सौंपा गया। जब ब्रह्मदेव संसार की रचना कर रहे थे, तो उन्होंने एक अत्यंत सुंदर स्त्री की रचना की। इस स्त्री का नाम शतरूपा रखा गया। शतरूपा इतनी अधिक सुंदर थी कि स्वयं ब्रह्मदेव भी उस पर मोहित हो गए और वह अपनी नजरें शतरूपा से नहीं हटा पाए।

इसे भी पढ़ें: Shri Durga Ashtottara Shatanama Stotram: नवरात्रि पर सिर्फ एक पाठ से पूरी होंगी सभी इच्छाएं, दुर्गा शतनामवली का है यही चमत्कार


वहीं जब ब्रह्मदेव इस तरह से शतरूपा को टकटकी लगाकर निहार रहे थे, तो इससे शतरूपा विचलित हो गई। ऐसे में उसने ब्रह्मदेव की नजरों से बचने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन शतरूपा सफल नहीं हो सकी।


शिव जी को क्यों आया क्रोध

बता दें कि यह सारा दृश्य भगवान शिव भी देख रहे थे और वह ब्रह्माजी पर अत्यंत क्रोधित हुए। क्योंकि सतरूपा ब्रह्मा जी की पुत्री के समान थीं। इसलिए भगवान शिव को ब्रह्मा जी का सतरूपा को इस प्रकार टकटकी लगाकर देखना घोर अपराध लगा। ऐसे में भगवान शिव ने अपना एक गण भगवान भैरव प्रकट किया। भगवान भैरव ने भगवान शिव के आदेश पर ब्रह्माजी का पांचवां सिर काट दिया। 


इसके बाद ब्रह्मदेव को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह महादेव से क्षमा मांगने लगे। धार्मिक मान्यता है कि इसी वजह से त्रिदेवों में मौजूद होने के बाद भी भगवान शिव और भगवान विष्णु की तरह ब्रह्मदेव की पूजा नहीं की जाती है। इसी गलती के परिणाम स्वरूप पूरे भारत में ब्रह्माजी का सिर्फ एक मंदिर है, जोकि राजस्थान के पुष्कर में है।

प्रमुख खबरें

Microsoft का भारत में 17.5 अरब डॉलर निवेश, 2029 तक AI और क्लाउड इकोसिस्टम में बड़े बदलाव के संकेत

IndiGo ने फंसे यात्रियों को दिया बड़ा राहत पैकेज, 10,000 रुपये ट्रैवल वाउचर का ऐलान

Myanmar में सैन्य हवाई हमला: अस्पताल पर विनाशकारी अटैक में 31 की मौत, गृहयुद्ध और भड़का

अमेरिका ने पाकिस्तान को 686 मिलियन डॉलर का F-16 टेक्नोलॉजी पैकेज मंज़ूर किया