Kitchen Tips: पकौड़े के बाद बचे बेसन घोल का क्या करें? ये Kitchen Hacks हैं कमाल, बनाएं 4 नई Dishes

By अनन्या मिश्रा | Jun 09, 2026

गर्मी का मौसम हो या फिर बरसात का, शाम को चाय के साथ पकौड़े खाने का मन तो हर किसी का होता है। लेकिन कई बार पकौड़े बनाने के बाद घोल बच जाता है। घोल खत्म करने के चक्कर में कई बार पकौड़े ज्यादा तल जाते हैं, या फिर घोल फेंक दिया जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि घोल बनाते समय सही मात्रा का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बचे हुए बेसन के घोल को फेंकने के बजाय क्या बना सकती हैं।

बेसन टोस्ट बनाएं

अगर आप ज्यादा पकौड़े नहीं बनाना चाहती हैं, तो बचे हुए घोल से बेसन टोस्ट बना सकती हैं। इसके लिए ब्रेड स्लाइस का इस्तेमाल करें। इसको ब्रेड घोल में डालें और तवे पर पका लें। ब्रेड घोल को सोख लेता है और तवे पर पकने के बाद टेस्टी लगता है। यह अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी होता है, जोकि हर किसी को पसंद आएगा।

कढ़ी बनाएं

अगर आपको समय नहीं आ रहा है कि बेसन के घोल का क्या करें, तो आप इससे कढ़ी बना सकती हैं। आपको डिनर के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। आप इस घोल में दही और पानी मिला दें। फिर कढ़ाई में प्याज और टमाटर डालकर कढ़ी को पका लें।

बेसन का पराठा बनाएं

बेसन के घोल को फेंकने की जगह आप इसको आटे में गूंथ सकती हैं। इसका पराठा बना सकती हैं, जिस तरह से बेसन की चीला होता है, उसी तरह बेसन का पराठा बनकर तैयार होगा। यह पराठा सॉफ्ट बनता है। इसको आटे में मिक्स करके नॉर्मल आटे की तरह गूंथना है।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम