भारत में जो पहले असंभव माना जाता था, आज वह संभव है : Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2024

संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि भारत में जो पहले असंभव माना जाता था, आज वह सब संभव हुआ है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र नयी-नयी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के दौरान बोल रहे थे। योगी ने प्रधानमंत्री का संभल में स्वागत करते हुए कहा, ‘‘ अयोध्या में पांच सदी के इंतजार को समाप्त करने और पहली बार संयुक्त अरब अमीरात में भी भव्य मंदिर का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री का भगवान विष्णु के 10 वें अवतार की भावी अवतरण भूमि संभल जनपद में आगमन हुआ है।’’ 

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश