किम जोंग के लेटर से लेकर ओबामा तक, FBI के छापेमारी में डोनाल्ड ट्रंप के घर से क्या-क्या हुआ बरामद

By निधि अविनाश | Aug 10, 2022

अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित लग्जरी घर 'मार-ए-लागो' रिसॉर्ट पर सोमवार को छापा मारा। इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति ने दी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पर अपना गुस्सा निकाला और इस दिन को  अमेरिका के लिए एक काला दिन बताया।

इसे भी पढ़ें: क्रीमिया में 'रूसी एयर बेस' पर हुआ भीषण विस्फोट, एक की मौत, रनवे पर लगी आग

क्या-क्या मिला ट्रंप के घर से

एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसी एफबीआई को ट्रंप के घर से करीब 12 बॉक्स मिले हैं। इनमें कुछ सरकारी दस्तावेज समेत किम जोंग उन के लिखे हुए लेटर भी मिले है। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा उनके उत्तराधिकारी को लिखा गया एक लेटर भी शामिल है। गौरतलब है कि ट्रंप के घर में हुई छापेमारी की जानकरी उन्होंने खुद दी थी। सोमवार को ट्रंप ने बताया था कि सोमवार को फ्लोरिडा के पाम बीच में उनके मार-ए-लागो घर पर एफबीआई ने छापा मारा। उन्होंने बताया कि इस घर एफबीआई ने सीज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी ड्रोन हमले से Russia की टेक कंपनी Yandex का डेटा सेंटर ठप

रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान

36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

Emotional Intelligence में महिलाएं पुरुषों से आगे, 76 देशों के अध्ययन में सामने आया सच