अगर केजरीवाल को ED कर लेती है गिरफ्तार तो आगे क्या होगा? दिल्ली सरकार के मंत्री ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Nov 01, 2023

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब खत्म हो चुकी दिल्ली शराब नीति मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने आशंका व्यक्त की है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। जब पूछा गया कि अगर ऐसा कुछ होता है तो पार्टी क्या करेगी, आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर "भाजपा" सभी को सलाखों के पीछे डालना चाहती है तो सरकार जेल के अंदर से चलेगी। उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे। लेकिन अगर पूरी पार्टी जेल में है तो सरकार और पार्टी जेल से ही चलेगी। और बीजेपी यही चाहती है कि सभी लोग जेल में हों। 

आप नेता ने कहा किपीएमएलए एक ऐसा कानून है जिसमें बिना किसी सबूत के किसी को भी सालों तक जेल भेजा जा सकता है। जब पूरा देश यह देख सकता है तो अदालतें इसे क्यों नहीं समझतीं? क्या अदालतें यह नहीं देख पा रही हैं कि विपक्षी नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जा रहा है... ऐसे में हम अदालतों से यही उम्मीद कर सकते हैं कि वे इस कानून का दुरुपयोग रोकेंगी। मंगलवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि ऐसी 'आशंका' है कि केजरीवाल को 2 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा। हमें जानकारी मिल रही है कि जब 2 नवंबर को अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश होंगे तो ईडी उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल देगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर