जिस भी व्यवस्था से आम लोगों को सुविधा हो, उस नीति में बदलाव करें : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि जिस भी व्यवस्था से आम लोगों को सुविधा हो, उस नीति में बदलाव करें, सुधार करें और उसे सरल बनायें। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक हजार अरब डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में राज्य की प्रगति की व्यापक समीक्षा की, जिसमें सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का निर्देश दिया।

इस समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों ने बारी-बारी से अपने लक्ष्य के सापेक्ष अपने विभागों में हो रहे प्रयासों और अद्यतन प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

योगी ने बैठक में सभी विभागों को प्रक्रियाओं को सरल बनाने और दक्षता बढ़ाने के लिए आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया। बयान के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सेवा, सुरक्षा और सुशासन में राज्य की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए सभी जिलों में तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा ऋण मेले और जनआरोग्य मेले जैसे जन कल्याणकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी ने जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी अधिकारियों को अनावश्यक मुख्यालय बैठकों के बजाय सप्ताहांत में क्षेत्र का दौरा करने का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत