WhatsApp में नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे ChatGPT, बाकी AI चैटबॉट्स पर भी लगा बैन

By Kusum | Oct 22, 2025

दुनिया भर में मैसेजिंग ऐप के रूप में इस्तेमाल होने वाले व्हॉट्सऐप नहीं चाहता है कि यूजर्स ऐप में किसी तरह के एआई चैटबॉट का इस्तेमाल करे। मेटा ने अपनी बिजनेस API पॉलिसी में बदलाव किए हैं और इसके बाद थर्ड-पार्टी एआई असिस्टेंट्स मैसेजिंग ऐप में काम नहीं करेंगे। कंपनी ने बताया कि 15 जनवरी, 2026 के बाद से ओपन एआई के चैटजीपीटी के अलावा Luzi, Poke और Perplexity जैसे हेल्पर्स व्हॉट्सऐप में काम नहीं करेंगे। 

सोशल मीडिया कंपनी मेटा का मानना है कि चैटजीपीटी और Perplexity के एआई चैटबॉट्स की वजह से इसके सर्वर पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है। इन टूल्स के साथ ढेर सारे मैसेज भेजने के अलावा मीडिया अपलोड्स और वॉइस इंटरैक्शन किए जा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ये बिजनेस-टू-कस्टमर मैनेज करने के लिए डिजाइन किए गए ट्रैफिक के मुकाबले बहुत ज्यादा है। 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि मेटा की कोशिश ये है कि मैसेजिंग ऐप में अन्य एआई चैटबॉट्स के बजाय मेटा एआई का इस्तेमाल किया जाए। इस तरह नया कदम इसे पुश करने का एक तरीका हो सकता है और इसे व्हॉट्सऐप का एक्सक्लूसिव चैटबॉट बनाया जाएगा। मेटा एआई को पहले ही इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हॉट्सऐप का हिस्सा बनाया गया है और यूजर्स इसका इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

NEET-UG Re-Exam: CM Dhami सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, Uttarakhand में फ्री बस सफर का ऐलान

चेहरे के Open Pores से हैं परेशान? अपनाएं यह 3-Step Skin Care Routine, दिखेगा असर

Udhampur की अभिलाषा बनीं मिसाल, Spice Business से स्थानीय महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Russia से भारत की तेल दोस्ती गहरी, US की पाबंदी के बावजूद Crude Oil आयात 21% बढ़ा