Neeraj Bawana गिरोह का सदस्य Alipur में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

नयी दिल्ली, चार अगस्त बाहरी उत्तरी दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना-नवीन बाली गिरोह के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर गोली चलाई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो आरोपी ने कथित तौर पर कर्मियों पर गोलीबारी की। एक गोली उप निरीक्षक विशाल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। हालांकि वह बच गए।’’ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सविंदर के बाएं पैर में गोली लगी।

उन्होंने बताया कि सविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसे पहले राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया और बाद में एलएनजेपी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, तीनकारतूस व पांच खोखे बरामद किये।

पुलिस के अनुसार, सविंदर नीरज बवाना-नवीन बाली गिरोह का एक सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, हमले और शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध के मामले शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि वह कथित तौर पर एक और हमले की साजिश रच रहा था।

प्रमुख खबरें

टूटे सारे रिकॉर्ड, रूस से रोजाना 28 लाख बैरल कच्चा तेल खरीद रहा भारत!

Health Tips: अपनी खुशियों का Password खुद ढूंढें, Locus of Control और Self-Esteem से बदलें सोचने का नजरिया

गाजा में निरस्त्रीकरण के समझौते पर शांति बोर्ड के दूत ने नेतन्याहू से मुलाकात की, हमले रोकने की अपील

Droupadi Murmu ओडिशा दौरे पर, राष्ट्रपति ने भुवनेश्वर से ब्रह्मपुर तक की ट्रेन यात्रा