WhatsApp लाया यूजर्स के लिए एक और बेहतरीन फीचर, चैनल अपडेट में मिला कमाल का ऑप्शन

By Kusum | Feb 24, 2025

WhatsApp में लगातार नए फीचर्स की एंट्री हो रही है। इसी कड़ी मं कंपनी अब एक और नया  फीचर लाने की तैयारी कर रही है। WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर का नाम Channel Update Vieers है। WABetaInfo ने वॉट्सऐप के इस फीचर की जानकारी देते हुए इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। वॉट्सऐप का ये नया फीचर्स यूजर्स को ये भी बताएगा कि चैनल अपडेट को कितने लोगों ने देखा है। 

शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप इस फीचर को देख सकते हैं। नया फीचर चैनल ओनर्स को अपडेट्स की परफॉर्मेंस की जानकारी देगा। इसमें यूजर्स को मैसेज  बबल के अंदर हर चैनल अपडेट के व्यूअर्स की संख्या दिखेगी, ताकि चैनल ओनर्स को ऑडिएंस एंगेजमेंट के बारे में पता चलते रहे। 

ये फीचर उन यूजर्स के व्यूज को भी काउंट करेगा, जिन्होंने चैनल को फॉलो करने की बजाय केवल सर्च किया होगा। नया फीचर चैनल ओनर्स को अपडेट की क्वॉलिटी को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही ये फीचर उन बिजनेस और ऑर्गनाइजेशन्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है, जो वॉट्सऐप चैनल का यूज मार्केटिंग टूल के तौर पर करते हैं। 

वॉट्सऐप का लेटेस्ट फीचर चैनल अपडेट को देखने वाले व्यूअर्स की प्राइवेसी को भी मेनटेन रखेगा। WABInfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप चैनल ओनर्स को केवल अपडेट देखने वाले व्यअर्स की संख्या का पता चलेगा। चैनल ओनर अपडेट व्यू करने वाले यूजर्स का नाम और फोन नंबर नहीं देख पाएंगे। कंपनी इस नए फीचर को कैसे रोलआउट करेगी इस बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। वेब क्लाइंट के लिए आने वाले इस फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है। कंपनी आने वाले अपडेट्स में इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है। 

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट