By अभिनय आकाश | Jan 18, 2021
प्राइवेसी पाॅलिसी में किए गए बदलावों को लेकर आलोचना झेल रहे व्हाट्सएप ने यूजर्स के रूख को देखते हुए अपने कदम पीछे खींचने का निर्णय लिया है। इन सब के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में व्हाट्सएप प्राइवेसी मामले में याचिका दायर की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि अगर आपकी निजता प्रभावित हो रही है तो आप व्हाट्सएप डिलीट कर दीजिए।