यूजर्स ध्यान दें- इन स्मार्टफोन पर अब सपोर्ट नहीं करेगा WhatsApp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2020

कई Android स्मार्टफोन और iPhone डिवाइस पर WhatsApp ने काम करना बंद कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि पुराने वर्ज़न पर काम कर रहे कुछ डिवाइस पर व्हाट्सऐप अकाउंट पूरी तरह से काम करना बंद कर देंगे। इतना ही नहीं कंपनी  ने यह भी कहा था कि व्हाट्सऐप अकाउंट बंद होने के साथ सभी चैट डिलीट हो जाएंगे। WhatsApp ने 31 दिसंबर 2019 से Windows Phones पर सपोर्ट करना बंद कर दिया था। अब एंड्रॉयड और आईओएस चला रहे कई यूज़र्स भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

WhatsApp की घोषणा के मुताबिक, Android 2.3.7 और उससे पुराने वर्ज़न पर काम कर रहे स्मार्टफोन के साथ-साथ iOS 8 और उससे पुराने वर्ज़न पर चल रहे डिवाइस के लिए सपोर्ट 1 फरवरी से बंद हो जाएगा। ऐसे में जिन यूजर्स के फोन में Android 2.3.7 है वे अह व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। साथ ही Apple Iphone के iOS 8 यूजर्स के लिए भी व्हाट्सएप ने काम करना बंद कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: WhatsApp: मैसेज हो गया है डिलीट तो फिर से पढ़ पाएंगे

Google की मानें तो 75 लाख से ज्यादा एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स WhatsApp को अब एक्सेस नहीं कर पाएंगे। वहीं, लाखों iPhone यूजर्स भी अपने फोन में WhatsApp नहीं चला पाएंगे। हालांकि व्हाट्सऐप KaiOS 2.5.1+ वर्ज़न पर चल रहे Jio Phone और Jio Phone 2 पर अभी भी काम कर रहा है। एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप Android OS 4.0.3 और उससे नए वर्ज़न और iOS 9 और उससे नए वर्ज़न पर काम करता है।

कंपनी ने कहा था कि बेहतर एक्सपीरियंस और WhatsApp में नए फीचर्स देने के लिए पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइसेज को सपोर्ट देने बंद करना बेहद आवश्यक हो गया है। आपको बता दें कि WhatsApp अपने अपकमिंग फीचर्स के लिए उन्हीं ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फीचर्स पर फोकस करेगी जिसके यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा होगी। कंपनी ने कहा है कि पुराने स्मार्टफोन्स अपकमिंग WhatsApp फीचर्स को ठीक से सपोर्ट नहीं कर सकेंगे। 

प्रमुख खबरें

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग

Kolkata में अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले का आरोप, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav