फरवरी में कब मिलने वाले हैं ट्रंप और मोदी, विदेश मंत्रालय ने अब इस मामले में क्या नया अपडेट दिया है?

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2025

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ दिन पहले टेलीफोन पर बातचीत की थी। हाल ही में दोनों पक्ष भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रधानमंत्री की अमेरिका की शीघ्र यात्रा पर काम कर रहे हैं और इस यात्रा की विशिष्ट तिथियों पर अभी भी काम चल रहा है और उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Jaishankar ने ट्रंप को क्यों बताया आउट ऑफ सिलेबस? भारत के दोस्त हैं या दुश्मन आसान भाषा में समझा दिया

मोदी के साथ अप्रवासन पर चर्चा में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मोदी इस मामले पर सही कदम उठाएंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि फरवरी में पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं। यानी राष्ट्रपति ट्रंप से पीएम मोदी की जल्द ही मुलाकात होने वाली है। इस साल के अंत में ट्रम्प क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आने वाले हैं, जिसकी मेजबानी भारत करेगा। उनके कॉल के बाद, मोदी ने एक्स पर कहा कि वह अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई देते हैं।

प्रमुख खबरें

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी

ईसाई धर्मांतरण पर भड़क गये Bastar के ग्रामीण, Narayanpur Village में जबरदस्त हंगामा, Christian बने 26 परिवारों को गाँव वालों ने किया बहिष्कार

तेलंगाना Voter List पर ओवैसी का EC पर हमला, 12 में से 4 डॉक्यूमेंट्स तो मौजूद ही नहीं हैं

Stuart Fails to Save the Universe | Official Trailer | जानें कब और कहाँ होगा रिलीज़