Kedarnath Opening Date 2026: साल 2026 में कब खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, जानिए यात्रा की सही तैयारी

By अनन्या मिश्रा | Dec 15, 2025

हिंदू तीर्थ स्थलों में केदारनाथ धाम को एक विशिष्ट स्थान है। यह पवित्र और फेमस चारधाम यात्रा का तीसरा पड़ाव माना जाता है। केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड में पड़ता है और शीतकाल में इस मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। वहीं अप्रैल-मई के बीच केदारनाथ मंदिर को दर्शन के लिए दोबारा खोला जाता है। इस मंदिर के कपाट खुलने की तिथि और समय अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर निर्भर करता है। वहीं महाशिवरात्रि के दिन केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा की जाती है। उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारियों द्वारा पंचांग की गणना के बाद केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: रामचरितमानस- जानिये भाग-44 में क्या क्या हुआ

आरती का समय

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद मंदिर में सुबह और शाम दोनों समय आरती होती है। केदारनाथ मंदिर में सुबह की आरती सुबह 04:00 बजे और शाम की आरती 07:00 बजे होती है। वहीं दर्शन का सामान्य समय सुबह 07:00 बजे से लेकर दोपहर के 03:00 बजे तक रहता है। वहीं शाम की आरती शाम 06:00 बजे से 07:30 बजे तक होती है। फिर शाम के सामान्य दर्शन शाम 05:00 से 07:00 बजे के बीच रहता है।

प्रमुख खबरें

New York: Basketball मैच देखने पहुंचे Donald Trump, तालियों से नहीं, हूटिंग से हुआ स्वागत

French Open 2026: Alexander Zverev का सालों का इंतजार खत्म, जीता पहला Grand Slam खिताब

World Cup में Iran Team का Protest Badge, FIFA के कड़े नियमों से बढ़ा टकराव

Indian Economy के लिए बड़ी खुशखबरी, Experts के अनुमान फेल, 7.1 अरब डॉलर का Current Account Surplus