Health Tips: महिलाओं में Menopause के लक्षण दिखने पर इमोशनल सपोर्ट की अनदेखी बढ़ाती है तनाव

By अनन्या मिश्रा | Oct 19, 2026

मेनोपॉज महिलाओं की जिंदगी का एक सामान्य पड़वा होता है। इस दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव कई बार व्यवहार और मूड को प्रभावित करता है। कुछ महिलाओं को इस दौरान बिना किसी कारण बेचैनी, उदासी, चिड़चिड़ापन या बार-बार परेशान महसूस होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं कई बार महिलाओं को खुद नहीं समझ आता है कि आखिर वह छोटी-छोटी बातों में इतना क्यों परेशान हो रही हैं। तो वहीं कई महिलाएं खुद से ही परेशान महसूस करने लगती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से हार्मोन्स महिलाओं के मूड को प्रभावित करते हैं और इस दौरान महिलाएं अपना कैसे ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें: किचन का Superfood है सौंफ, पेट की सूजन और एसिडिटी खत्म करने में है मददगार

छोटी-छोटी बातों पर क्यों आता है गुस्सा

मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज, नींद में परेशानी, रात में पसीना आना और थकान जैसी समस्याएं होना आम बात है। इस दौरान कई महिलाओं को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है और कई बार वह बिना बड़ी वजह के रोने लगती हैं। हर बार समस्या सिर्फ हार्मोन्स की नहीं होती है, बल्कि खराब नींद, हार्मोनल बदलाव, रोजमर्रा का तनाव और थकान आदि मिलकर मूड को प्रभावित कर सकती हैं।

मेनोपॉज में क्यों परेशान रहने लगती हैं महिलाएं

इसको समझना बेहद जरूरी है। जिसको अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है या फिर महिलाएं इसके बारे में किसी से बात नहीं कर पाती हैं। लेकिन मेनोपॉज के दौरान कई महिलाएं खुद से परेशान रहती लगती हैं।

इसके पीछे सिर्फ हार्मोनल इंबैलेंस नहीं होता है। इस समय पर कई बार महिलाओं को सही इमोशनल सपोर्ट नहीं मिल पाता है।

महिलाओं के चिड़चिड़ेपन, मूड स्विंग्स या परेशानी को समझने की जगह उनके बच्चे, पार्टनर या फैमिली के अन्य लोग ऐसा महसूस कराने लगते हैं कि वह अपनी जिम्मेदारियों को ठीक तरीके से निभा नहीं पा रही हैं या वह हर बार पर ओवररिएक्ट करने लगी हैं।

मेनोपॉज के दौरान कुछ महिलाएं शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर भी असहज महसूस कर सकती हैं। स्किन, वेट और बालों में बदलाव, पीरियड्स का अनियमित होना या इंटिमेट लाइफ से जुड़े कुछ बदलाव भी महिलाओं को परेशान करते हैं।

ऐसे में महिलाओं को लग सकता है कि अब वह पहले जैसी नहीं रही हैं। वहीं महिलाओं को यह भावना कई बार बेचैनी या मूड खराब करने का कारण कर सकती हैं।

क्या सिर्फ मोनोपॉज है इसकी वजह

दरअसल, चिड़चिड़ापन, हर तरह की उदासी या फिर चिंता को मेनोपॉज से जोड़ना सही नहीं है। अगर आपका लगातार मूड खराब रहता है, अधिक चिंता रहती है, किसी काम में मन नहीं लगता, नींद और रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है। तो आपको डॉक्टर या फिर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

HFCL के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन, MD Mahendra Nahata ने की नतीजों की घोषणा

देश और दुनिया की दोपहर की बड़ी खबरें, पढ़ें प्रमुख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम

Malaysia Airlines लगा सकती है Green Levy, और महंगे हो सकते हैं हवाई टिकट

Kolkata में चोरबागान भगदड़ के बाद 3 दुर्गा पूजा समितियों को Fire Safety नोटिस