ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच तोड़ना चाहते थे कोहली-रोहित की साझेदारी, जानिए कैसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

लंदन। विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी जब लय में होती है तो विरोधी टीम का गेंदबाजी आक्रमण बेहद साधारण नजर आता है और ऐसे ही एक मौके पर आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच इतने बेताब हो गए कि उन्होंने इन दोनों को आउट करने के लिए अंपायर से सलाह मांग ली थी। जिस अंपायर से सलाह मांगी गई वह इंग्लैंड के माइकल गॉ थे और उन्हें याद है कि उन्होंने फिंच से कहा था कि इसका तरीको तुम्हें खुद ढूंढना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2019 और 2020 में पिछली दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं सहित कुल 62वनडे मैचों में अंपायर की भूमिका निभाने वाले 40 साल के गॉ ने फिंच के साथ बातचीत का जिक्र किया जब कोहली और रोहित शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति