अपनी बीवी से दोस्त के संबन्धों का पता चला तो कर दी हत्या

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 17, 2022

शिमला।  हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक दर्दनाक हत्याकांड में एक युवक ने अपने साथी के पत्नी से अवैध संबन्धें का पता चला तो उसकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला युवक मौका से फरार हो गया।  जो कि उत्तर प्रदेश राज्य के हरदोई का रहने वाला बताया जा रहा है।  इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक सोलन में अपनी रोजी रोटी कमाने उत्तर प्रदेश से आये दोनों युवकों में एक अपनी पत्नी को साथ ले आया था। दोनों की आपस में दोस्ती भी थी।  इनकी दोस्ती में बीवी के रिशतों ने नया मोड ला दिया। शराब के नशे में आरोपी ने बता दिया कि उसने मृतक की बीवी से संबन्ध बनाये हैं। जिससे गुस्साये युवक ने अपने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। 

इसे भी पढ़ें: शनिवार को खुले रहेंगे बाजार, शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य के संभल जिला, काबुलपुर गांव के 27 वर्षीय संजय कुमार व उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला, प्रतापपुर निवासी 23 वर्षीय राहुल दोनों बद्दी के थाना क्षेत्र में उद्योगों में काम करते थे। दोनों शादीशुदा थे। 15 जनवरी को संजय व राहुल ने कमरे में शराब पी। शराब के नशे में राहुल ने संजय को बताया, मैंने उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए जब वह बद्दी उसके साथ आई थी। संजय को इस बात को लेकर गुस्सा आ गया और उसने उसे और ज्यादा शराब पिला दी। जब राहुल नशे में चूर हो गया तो उसने उसका गला दबाकर मार दिया। मारने के बाद संजय वहां से फरार हो गया था। 

इसे भी पढ़ें: काजा में नौवीं राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी चैंपियनशिप-2022 का शुभारंभ

16 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे थाना पंचायत के प्रधान ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लिया। पुलिस ने संजय की तलाश में जुट गई। पुलिस ने दो दिन बाद संजय को हिमाचल व हरियाणा की सीमा पर गिरफ्तार कर लिया । यहां आरोपी उत्तर प्रदेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उसे बस में बैठने से पहले ही दबोच लिया। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्रमुख खबरें

शादी के बाद Partner क्यों बदलने लगता है? Relationship Experts ने खोला ये बड़ा राज

Commerce Secretary का बड़ा बयान, New Tariff Structure के बाद ही India-US Trade Deal पर लगेगी मुहर

IPL 2026 से पहले RR के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, बोले- Team को Trophy जिताना लक्ष्य है

Mirpur ODI में DRS पर मचा बवाल, Pakistan का आरोप- Big Screen पर रिप्ले देख Bangladesh ने लिया रिव्यू