Mamta Kulkarni बनी महामंडलेश्वर, तो भड़क गए बाबा रामदेव, कहा- भोग विलास....

By रितिका कमठान | Jan 27, 2025

महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन प्रयागराज में किया जा रहा है। महाकुंभ की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है। महाकुंभ को लेकर कई तरह की रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन रील्स में दिखाई जा रही फूहड़ता पर योग गुरू बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा है।

मीडिया को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ महामंडलेश्वर बन चुके है। किसी के नाम के आगे अब बाबा जुड़ने लगा है। चाहे कोई ओछी हरकतें करता हो या रील्स में कुंभ की जगह कोदिखाना ये ठीक नहीं है। कुंभ वास्तव में मनुष्यता से देवत्व, ऋषित्व, ब्रह्मत्व में मिलता है। रामदेव ने इस दौरान कहा कि सनातन को महसूस करना, जीना और इसे बढ़ाना जरुरी है। सनातन शाश्वत सत्य है, जिसे झूठलाया नहीं जा सकता है।

 

एक दिन में नहीं बनते संत

फिल्म अभिनेत्री ममला कुलकर्णी जब से महामंडलेश्वर बनी है तभी से वो चर्चा में आई हुई है। उन्हें महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि एक दिन में कोई संत नहीं बनता है। ये वर्षों की साधना के बाद हासिल होता है। साधना करने में 50-50 वर्षों का समय लगता है। संतत्व ऐसे ही मिलता है। महामंडलेश्र होना बेहद ही बड़ी बात है। किसी को भी पकड़कर महामंडलेश्वर बनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti