योगी बोले- व्यक्ति कहीं का हो, लेकिन जब वह काशी आता है तो काशीवासी बनकर ही रह जाता है

By अंकित सिंह | May 13, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचे थे जहां उन्होंने जंगमवाड़ी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने काशी की जमकर तारीफ की। काशी की तारीफ करते हुए योगी ने साफ तौर पर कहा कि चाहे व्यक्ति कहीं से यहां आता हो, लेकिन जो यहां आता है वह काशीवासी ही बनकर रह जाता है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोशी को उसके पुराने काया को बनाए रखते हुए एक नए कलेवर के रूप में दुनिया के सामने पेश किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 2 महीनों के दौरान 2 देशों के प्रमुख काशी दौरे पर पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: 16 मई को मंत्रियों के सारे प्रोग्राम कैंसिल, RT-PCR कराने के निर्देश, PM मोदी करेंगे योगी कैबिनेट संग बैठक व डिनर

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यक्ति कहीं का भी हो, उसकी भाषा कुछ भी हो, उसका खानपान कुछ भी हो, उसका रंग-रूप कुछ भी हो. लेकिन जब वह काशी आता है तो वह काशीवासी ही बनकर रह जाता है और काशी की यही विशेषता दुनिया के सामने एक अलग पहचान देती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि का रक्षित है वह भी बाबा भैरवनाथ के द्वारा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम का सौंदर्यीकरण किया गया है। वही अयोध्या में भी ऐसा ही किया जा रहा है। राम मंदिर का काम पूरे जोश के साथ चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई