Rahul Gandhi ने सरकार पर लगाया जासूसी का आरोप तो अश्विनी वैष्णव बोले- उनकी सुई एक जगह अटक गई है

By अंकित सिंह | Mar 03, 2023

राहुल गांधी इंग्लैंड के दौरे पर हैं। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक बार फिर से उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उनकी जासूसी कराई जा रही है। इसी को लेकर अब सरकार की ओर से जवाब दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी की सुई एक ही जगह अटक गई है। अपने बयान में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी की बातों का क्या कहना....उनकी सुई कहीं एक जगह अटक गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को थोड़ा सा आगे बढ़ने की जरूरत है। 

 

इसे भी पढ़ें: लंदन में राहुल गांधी ने फोड़ा पेगासस जासूसी का बम! कहा- भारतीय लोकतंत्र खतरे में हैं, बड़ी संख्या में राजनेताओं की हो रही जासूसी


आपको बता दें कि कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है। उन्होंने कहा कि मेरे पास अपने फोन पर पेगासस था। मुझे खुफिया अधिकारियों द्वारा बुलाया गया है जो कहते हैं कि कृपया सावधान रहें कि आप फोन पर क्या बोलते हैं क्योंकि हम रिकॉर्ड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए हम लगातार दबाव महसूस करते हैं। विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं। मेरे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जो आपराधिक मामलों के तहत नहीं होने चाहिए। 

 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi At Cambridge: पेगासस से हुई मेरे फोन की जासूसी, कैम्ब्रिज में बोले राहुल- मुझे खुफिया अधिकारियों ने...


राहुल गांधी ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ निकालने के कारण के संदर्भ में कहा ‘‘जब लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला हो रहा है तो विपक्ष के तौर पर हमारे लिए संवाद करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए हमने भारत की संस्कृति और इतिहास की तरफ मुड़ने का फैसला किया। आप ने दांडी यात्रा के बारे में सुना होगा जो महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ निकाली थी।’’ उन्होंने कहा कि इस ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ का मकसदसिर्फ दूरी तय करना नहीं था बल्कि लोगों को सुनना था। राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि भारत में मीडिया और कई अन्य संस्थाओं को कब्जे में कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम