जब सलमान ने की थी ऐश्वर्या की बुरी तरह पिटाई, चोट के निशान लेकर शूटिंग पर पहुंची थी एक्ट्रेस

By प्रिया मिश्रा | Mar 02, 2022

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान का आज भी जलवा कायम है। 57 साल की उम्र में भी सलमान अच्छे-अच्छे एक्टर्स को टक्कर देते हैं। सलमान को ना केवल लड़कियां, बल्कि लड़के भी फॉलो करते हैं। किसी को सलमान की एंक्टिंग पसंद है तो किसी को उनकी पर्सनालिटी। सलमान ना केवल अपनी फिल्मों, बल्कि अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। सलमान को देश का मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। ज़िंदगी में इतनी दौलत और शौहरत कमाने के बाद भी सलमान अभी तक कुंवारे हैं। आपको बता दें कि उनका ना बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ चुका है। सलामन की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट में ऐश्वर्या राय का नाम सबसे ऊपर नाम आता है। एक वक्त था जब दोनों के प्यार के चर्चे चारों तरफ थे। लेकिन आज आलम ऐसा है कि ऐश्वर्या उनको देखना तक पसंद नहीं करती हैं।  

इसे भी पढ़ें: इस वजह से सैफ से परेशान हो गई हैं करीना कपूर, कहा- अब नहीं रही....

वहीं, सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है। ऐश्वर्या अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। वहीं, सलमान खान ने आज भी शादी नहीं की है। उनका नाम भले ही कई लड़कियों के साथ जुड़ा हो, लेकिन वे असल में प्यार ऐश्वर्या से ही किया है। शायद यही वजह है कि उन्होंने जिंदगीभर कुंवारा रहने का फैसला लिया है।

प्रमुख खबरें

UNSC पर भयंकर भड़के पुतिन, भारत को मिलेगी वीटो पॉवर?

24 की उम्र में पहली बार मां बनी थीं Mahira Khan, अब 41 में फिर बेबी बंप के साथ सामने आईं अभिनेत्री

ITC Aashirvaad Brand पर बढ़ाएगी खर्च, 5 साल में 20000 करोड़ करने की तैयारी

Ganesh Chaturthi से पहले बिना थकान घर चमकाने के लिए अपनाएं ये 7 Cleaning Tips